{"_id":"5daca5278ebc3e01622a380a","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd186839856","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, ये नोटों भरा बैग ले लीजिए, मेरे ऑटो में रह गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, ये नोटों भरा बैग ले लीजिए, मेरे ऑटो में रह गया था
विज्ञापन
‘साहब! ये नोटों भरा बैग ले लीजिए, मेरे ऑटो में रह गया था’
गाजियाबाद। ऑटो गैंग द्वारा सवारियों से लूटपाट की सिलसिलेवार वारदातों के बीच एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश ही है। एक महिला का बैग ऑटो में छूट गया। ऑटो चालक ने बैग खोलकर देखा तो उसमें 30 हजार रुपये थे। इतने रुपये देखकर भी ऑटो चालक का ईमान नहीं डिगा और वह बैग लेकर सीधे पुलिस के पास पहुंच गया। उसने पुलिस को बैग देकर कहा कि साहब, यह नोटों भरा बैग ऑटो में रह गया था। इसे ले लीजिए।
जानकारी के मुताबिक अशोक विहार, नई दिल्ली निवासी अनीता अपने पति की दवा लेने बादलपुर गई थीं। उन्होंने नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन के पास से एक ऑटो बुक किया। वह उसी ऑटो से बादलपुर गईं और फिर वापस आकर मेट्रो स्टेशन उतर गईं। इसी दौरान वह अपना बैग ऑटो में भूल गईं और चालक ऑटो लेकर आगे बढ़ गया। बैग में 30 हजार रुपये थे। इसी दौरान उन्हें बैग के खो जाने का पता चला तो वह मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़ी होकर रोने लगीं। वहां मौजूद ट्रैफिक एसआई केपी सिंह ने महिला के पास जाकर घटना के बारे में पूछताछ की और ऑटो चालक को तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
बैग लेकर खुद ही पहुंचा ऑटो चालक
पुलिस महिला को तसल्ली दे ही रही थी एक ऑटो चालक टीएसआई केपी सिंह के पास पहुंचा। उसने खुद का नाम घूकना निवासी धनिकला मंडल बताते हुए ऑटो में छूटा बैग थमा दिया। उसमें रखे 30 हजार रुपये ज्यों के त्यों थे। उसकी ईमानदारी देखकर महिला समेत वहां मौजूद सारे लोगों ने उसकी प्रशंसा की। पुलिसकर्मियों ने भी ऑटो चालक को उसकी ईमानदारी के लिए शाबासी दी।