{"_id":"5dab592b8ebc3e014c4b7373","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd1867995198","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड मॉल के दुकानदारों ने जीडीए में पहुंच की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड मॉल के दुकानदारों ने जीडीए में पहुंच की शिकायत
विज्ञापन
प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया, रेड मॉल के इन्वेस्टर पहुंचे जीडीए
गाजियाबाद। रेड मॉल के गेट पर जिला प्रशासन ने रिकवरी और प्रॉपर्टी नीलामी का नोटिस चस्पा किया तो इन्वेस्टर्स जीडीए पहुंच गए। परेशान इन्वेस्टर्स ने कलक्ट्रेट और जीडीए पार प्रदर्शन कर पहले डीएम और फिर जीडीए सचिव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जीडीए पूर्व में रेड मॉल की बिल्डिंग को नो ड्यूज सर्टिफिकेट दे चुका है। हालांकि अधिकारियों ने माना कि रेड मॉल पर नहीं इस प्रोजेक्ट के फेज-2 पर रकम बकाया है और नोटिस भी उसके लिए ही चस्पा किया गया है। जीडीए ने इन्वेस्टर्स को रेड मॉल संचालित करने की अनुमति दे दी है।
रेड मॉल के इन्वेस्टर आरके दुआ ने बताया कि रेड मॉल के इन्वेस्टर्स ने उनकी रजिस्ट्री कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो भी उन पर बकाया है, वह उसे जमा कराने को तैयार हैं। रजिस्ट्री के बाद मॉल का संचालन वह खुद करेंगे। प्रोजेक्ट के ऑनर का अब अता पता नहीं है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने आश्वासन दिया है कि वह रजिस्ट्री करवाए जाने की प्रक्रिया पर कानूनी राय लेकर जल्द ही निर्णय लेंगे। उनका कहना है कि प्रशासन ने नीलामी के नोटिस में पूरे प्रोजेक्ट को शामिल कर लिया है, जबकि फेस-2 की नीलामी की जानी प्रस्तावित है। इसमें संशोधन के लिए प्रशासन के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
जीडीए का अभी 147 करोड़ का बकाया
सेलिब्रेशन सिटी प्रोजेक्ट पर जीडीए का अभी भी 147 करोड़ रुपए बकाया है। जीडीए की संस्तुति पर प्रशासन ने आरसी जारी की थी। बीते दिनों बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया गया था, वसूली नहीं हो सकी। अब प्रशासन इसकी नीलामी करके बकाया रकम वसूलने की तैयारी कर रहा है।