फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

बिजली विभाग ने काटा बीएसएनएल का कनेक्शन, बैंकों में मचा हाहाकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
बिजली विभाग ने काटा बीएसएनएल का कनेक्शन, बैंकों में मचा हाहाकार
विज्ञापन

गाजियाबाद। बिजली विभाग लगातार राजस्व वसूलने के लिए छापामारी कर रहा है। ऐसे में शुक्रवार को विभाग की ओर से सरकारी दफ्तरों में कार्रवाई की गई। बीएसएनएल के 10 दफ्तरों के कनेक्शन काट दिए, जिससे बैंकों और आम उपभोक्ताओं के घरों पर जा रही बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप हो गई। इससे बैंकों में हाहाकार की स्थिति बन गई है। ग्राहकों को घंटों तक बैंकों लगे रहना पड़ा रहा है।
बिजली विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी यूपी में बने बीएसएनएल के दफ्तरों पर विद्युत निगम का करीब 19 करोड़ रुपये बकाया है। बिजली विभाग ने शासन के आदेशानुसार शुक्रवार को बीएसएनएल के दफ्तरों में कार्रवाई की। इसके तहत गोविंदपुरम के दो ऑफिस की सुबह 10 बजे कनेक्शन काटा गया। इसके बाद चिरंजीव विहार, अवंतिका, संजय नगर, वसुंधरा समेत 10 ऑफिस की बिजली कनेक्शन काट दिए। इसके बाद बिजलीघरों से जाने वाले इंटरनेट और कॉलिंग सेवा ठप हो गई। आम लोगों के घरों के साथ-साथ शहर के बैंकों में भी इसका असर देखने को मिला। बैंकों में इंटरनेट सेवा ठप होने के बाद ग्राहकों को घंटों तक बैंक में अपने काम के लिए समय बिताना पड़ा। करीब तीन से चार घंटे तक ग्राहक बैंक में ही परेशान होने लगे। इसमें आरडीसी का सिंडिकेट बैंक व इलाहाबाद, गोविंदपुरम का पीएनबी समेत कई प्राइवेट बैंक, अंवतिका कॉलोनी के बैंक समेत कई बैंकों के अधिकारियों को परेशानियां झेलनी पड़ी। हालांकि बाद में बैंकों ने औपचारिक व्यवस्था कर ग्राहकों का काम किया। तकनीकी एक्सपर्ट पवन सिंह ने बताया कि बैंकों का सर्वर बीएसएनएल के इंटरनेट पर तेजी से काम करता है।
विज्ञापन

---
जिले में सरकारी विभाग पर बकाया 13 करोड़ रुपये
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में बने सरकारी विभागों पर विद्युत विभाग का 13 करोड़ 51 लाख रुपये बकाया है। इनमें सभी से अधिक बकाया शहरी क्षेत्र के विभागों पर है, जिनमें पुलिस, बीएसएनएल, नगर निगम, प्रशासन और न्यायिक व्यवस्था शामिल हैं। ऐसे में विभाग की ओर से सभी विभागों को पहले ही नोटिस दे दिया गया था। ऐसे में अब विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के ग्राहक और बीएसएनएल के अधिकारियों से बातचीत
- बैंक में कैश जमा करने के लिए आया था, लेकिन यहां लंबी लाइन देखकर हिम्मत ही नहीं हुई। मालूम चला है कि इंटरनेट नहीं चल रहा है, जिसके चलते सर्वर डाउन हो गया है। शिव कुमार
- बिजली विभाग ने बीएसएनएल की बिजली काट दी है, जिसके कारण बैंक में हम लोगों को दिक्कत हो रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए। इससे आम उपभोक्ताओं को दिक्कत होती है। दीपक
बीएसएनएल को अपना बिल जमा करना चाहिए। वह उपभोक्ताओं के बिल नहीं देने पर तो तत्काल कार्रवाई करते हैं, लेकिन खुद के मामले में वह ऐसा कर रहे हैं। बिजली विभाग की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। सचिन
करीब तीन घंटे तक बैंक में समय बिताना पड़ा। जब इसके बारे में बैंक के अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सर्वर नहीं चल रहा है, जिसके कारण बैंक का अपना काम नहीं हो रहा है। लल्लू शर्मा
बिजली विभाग की ओर से राजस्व वसूलने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके तहत बीएसएनएल के कनेक्शन काटे गए हैं। विभाग की ओर से बिल जमा होने पर दोबारा कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे। --- आरके राणा, चीफ इंजीनियर बिजली विभाग

बिजली विभाग ने हमारे 10 टेलीफोन एक्सचेंज के कनेक्शन काटे हैं। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए जल्द से जल्द व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों को बिल के बारे में बता दिया गया है। -- संजीव त्यागी, जीएम, बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed