{"_id":"5d696b3d8ebc3e017941d6db","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd1833680184","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना कारोबारी के घर दिनदहाड़े लूटपाट, बेटा लहूलुहान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना कारोबारी के घर दिनदहाड़े लूटपाट, बेटा लहूलुहान किया
विज्ञापन
किराना कारोबारी के घर दिनदहाड़े लूटपाट, बेटे को लहूलुहान किया
गाजियाबाद। बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े किराना कारोबारी के घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दे डाला। हथियारबंद बदमाशों ने घर में रखे करीब साढ़े आठ लाख रुपये के जेवर व कैश लूट लिए। विरोध करने पर बदमाश कारोबारी के फार्मासिस्ट बेटे को धारदार हथियार से लहूलुहान कर फरार हो गए। घायल बेटे को गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
कविनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोविंदपुरम में लज्जा टावर के पास स्थित रामबाग कॉलोनी निवासी हरवंश धवन किराना कारोबारी हैं। घर से कुछ दूरी पर उनकी दुकान व गोदाम है। उनका बेटा पंकज धवन (32) एमफार्मा करने के बाद नोएडा सेक्टर-62 स्थित एरक कंपनी में फार्मासिस्ट की जॉब करता है। बृहस्पतिवार रात ड्यूटी करके शुक्रवार सुबह वह घर पहुंचा और खाना खाकर सो गया। सुबह करीब 11 बजे उसकी मां ऊषा घर में बाहर के गेट पर ताला लगाकर पति को खाना देने चली गईं।
ताला काटकर घर में घुसे बदमाश
पंकज की मां दोपहर करीब ढाई बजे घर लौटीं तो ताला कटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था, जबकि पंकज कमरे में अपने बेड पर लहूलुहान पड़ा था। ये देख मां की चीख निकल गई, जिसके बाद पड़ोसी इकट्ठा हो गए। सूचना पर पंकज धवन के पिता भी घर पहुंच गए। परिजनों ने आनन-फानन में पंकज को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पंकज के शरीर पर धारदार हथियारों के निशान हैं, जबकि दिमाग में भी चोट आई है। उसे न्यूरो आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जनवरी में हुई थी शादी, पत्नी कर रही बीडीएस की पढ़ाई
परिजनों के मुताबिक पंकज धवन दो भाई-बहनों में छोटा है। छोटी बहन की शादी हो चुकी है। पंकज की शादी भी जनवरी में हुई है। उसकी पत्नी राजस्थान के गंगानगर में बीडीएस की पढ़ाई कर रही है। वर्तमान में वह वहीं पर है और घटना की जानकारी के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई है।
बदमाशों के निशाने पर थे शादी के जेवर
पंकज धवन के पिता हरवंश धवन ने बताया कि घर में उनकी पुत्रवधू के जेवर रखे थे। इसके अलावा कुछ कैश भी था। बदमाश करीब साढ़े आठ लाख रुपये के जेवर व लगभग 50 हजार रुपये कैश लूटकर ले गए।
ताला लगा देख घर में घुसे होंगे बदमाश
परिजनों ने अंदेशा जताया कि बदमाश घर के बाहर ताला लगा देख अंदर घुसे होंगे। उन्हें अंदाजा नहीं होगा कि पंकज अंदर सोता मिलेगा। बदमाशों को देख पंकज ने लूटपाट का विरोध किया होगा, जिस पर बदमाशों ने धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया होगा। परिजनों का कहना है कि पंकज के होश में आने के बाद घटना की असलियत पता लग सकेगी।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बावजूद कविनगर थानाक्षेत्र में दिनदहाड़े हुई घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। बदमाश वारदात करकेचले गए और पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। घटना के बाद एसएचओ कविनगर अनिल कुमार शाही व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल की फील्ड यूनिट ने भी मौका-मुआयना कर सुबूत जुटाए।
वर्जन ....
गोविंदपुरम में बदमाश चोरी की नीयत से घुसे होंगे। संभवत: पंकज से उनका झगड़ा हो गया होगा। पंकज अस्पताल में भर्ती है। परिजन घर से जेवर-कैश जाने की बात कह रहे। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- अनिल कुमार शाही, एसएचओ कविनगर