फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

अपराजिता के तहत लगा हेल्थ कैंप, 121 मरीजों की हुई जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
अपराजिता के तहत लगा हेल्थ कैंप, 121 मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन

गाजियाबाद। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत रविवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित ज्योति सुपर विलेज में आईटीएस द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 121 से अधिक लोगों ने कैंप में आकर जांच कराई। जिसमें महिलाओं सहित बच्चों के भी दांतों, आंखों की जांच के साथ फिजियोथेरेपी के टिप्स भी दिए गए।
हेल्थ कैंप में कुल 121 मरीज आए, जिसमें से 88 के दांतों की जांच और 33 मरीजों को फिजियोथेरेपी के टिप्स दिए गए। 30 मरीजों के दांतों की सफाई हुई। इसके अलावा सबसे अधिक बच्चों के दांतों की जांच हुई, जिसमें से कई के दांतों में कैविटी पाई गई। 12 बच्चों के दांतों में फ्लूराइड एप्लिकेशन किया गया, जिससे आगे उनको कैविटी की समस्या न हो। इसके अलावा छह लोगों के दांतों में मसाला भरा गया। डॉ. अनुभव शर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

---
इन डॉक्टर्स ने की जांच
डॉ. सुचीन त्यागी, डॉ. सना बसिर, डॉ. हिमानी, डॉ. दीक्षा भाटिया, तेजेंद्र आदि
सोसायटी में हेल्थ कैंप लगने से काफी आसानी हो जाती है। रविवार को वैसे भी घर में काफी काम होता है ऐसे में घर के पास ही डॉक्टर मिल जाएं तो रेगुलर चेकअप भी हो जाता है। - शशि
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दांतों के साथ-साथ कमर में दर्द की समस्या रहती है। दांतों की सफाई कराने के साथ-साथ फिजियोथेरेपी के टिप्स भी लिए। - बृजेश्वरी
-------
दांतों की शुरूआत में ही जांच हो जाती है तो काफी अच्छा होता है। कैंप में दांतों की जांच कराई और दांतों की सफाई कराई। - दीपिका
-----
दांतों का चेकअप हुआ। इसमें पता चला कि दांत निकलाने हैं। आगे के ट्रीटमेंट के लिए बस सेवा है। यह काफी अच्छी सुविधा है। - आशा वार्ष्णेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed