फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

आरएफआईडी लगाने में जुटे ट्रांसपार्टर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
बिना टैग के नहीं होगी वाहनों की दिल्ली में एंट्री
विज्ञापन

गाजियाबाद। रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टैग के बिना अब दिल्ली में माल वाहक वाहनों का प्रवेश बंद होगा। इसको लेकर ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री आरएफआईडी टैग वाहनों पर लगाने में जुटी हुई है। ट्रांसपोर्ट्स का कहना है कि पहले भी वाणिज्य कर विभाग द्वारा यह प्रक्रिया चलाकर वाहनों पर टैग लगाए गए हैं। जिले में करीब 60 प्रतिशत कॉमर्शियल वाहनों पर टैग लग चुके हैं। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े संगठनों का कहना है कि टैग लगवाने लिए सभी ट्रांसपोर्ट्स को जागरूक किया जा रहा है।
पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण अथॉरिटी (ईपीसीए) दिल्ली में प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए माल वाहक वाहनों में आरएफआईडी को अनिवार्य किया है। ट्रांसपोर्ट संगठनों की मांग पर इसकी मियाद भी बढ़ाई गई है। मोहननगर में स्टॉल पर वाहनों पर आरएफआईडी लगाने का काम चल रहा है। जिले में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुडे़ लोग वाहन की आरसी, डीएल, इंश्योरेंस और मोबाइल नंबर के साथ टैग को एक्टिव करा रहे हैं। 23 अगस्त से दिल्ली में टैग लगे वाहनों को ही अनुमति होगी। अगर आरएफआईडी नहीं होगा तो टोल पर दोगुना टैक्स और पर्यावरण क्षति शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

---
वाणिज्य कर विभाग ने चलाया था अभियान
प्रदेश में जीएसटी के बाद माल के परिवहन पर ई-वे बिल अनिवार्य होने पर वाहनों में आरएफआईडी टैग लगाए गए थे। इससे माल के परिवहन की ट्रेसिंग आसान हो गई थी। गाजियाबाद में करीब 60 प्रतिशत वाहनों में आरएफआईडी उस दौरान लगा दिए गए थे। अब दिल्ली में सख्ती के बाद शेष रह गए वाहनों में टैग लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आरएफआईडी के लिए दो महीने पहले एसोसिएशन ने कैंप लगाया था। इस दौरान हमारी एसोसिएशन से जुड़े सभी ट्रांसपोर्ट्स ने टैग लगा लिए थे। अब आरएफआईडी के लिए सभी ट्रांसपोर्ट्स को कहा गया है, जो लोग टैग नहीं लगवा सके हैं, उनकी प्रक्रिया चल रही है।

अजय पाठक, अध्यक्ष
गाजियाबाद गुड्स एसोसिएशन
---
जिले में करीब 500 छोटे-बड़े ट्रांसपोर्टर हैं। इनमें से बड़ी संख्या में दिल्ली माल का आवागमन रहता है। आरएफआईडी के लिए ट्रांसपोर्टर प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं।
कमलेश शर्मा, अध्यक्ष
गाजियाबाद ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed