फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

अब सीट बेल्ट की चेकिंग के लिए गोपनीय रखा जाएगा दिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
अब सीट बेल्ट की चेकिंग के लिए गोपनीय रखा जाएगा दिन
विज्ञापन

गाजियाबाद। अब सीट बेल्ट की चेकिंग के लिए दिन गोपनीय रखा जाएगा। अभी तक कार में लोग सीट बेल्ट लगाकर चल रहे हैं या नहीं इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारी बुधवार को अभियान चलाते थे। लोग बुधवार को सतर्क हो जाते थे और सीट बेल्ट बांधकर निकलते थे। उसके अगले दिन सीट बेल्ट नहीं बांधते थे। अब ऐसा नहीं होगा।
एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि सीट बेल्ट के लिए एक दिन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जाता था। बुधवार के दिन परिवहन विभाग के अधिकारी सड़कों पर खड़े होकर कार्रवाई करते हैं। जो व्यक्ति बिना सीट बेल्ट के कार चलाता है, उस व्यक्ति के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की जाती थी। बुधवार के दिन चेकिंग की जानकारी सभी लोगों को हो गई। लोग सतर्क होने लगे थे।
विज्ञापन

अब शासन ने इसमें बदलाव किया है। सप्ताह में एक दिन के स्थान पर दो दिन अभियान चलाया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि दोनों दिनों को गोपनीय रखा जाएगा। जिस दिन अभियान चलेगा, अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उसी दिन सुबह में जानकारी होगी। इससे बिना सीट बेल्ट के चलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिससे लोग जागरूक हो सकें और सीट बेल्ट लगाकर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed