फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

15 अगस्त को मिलेगी राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर दूसरे फ्लाईओवर की सौगात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
15 अगस्त को मिलेगी राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर दूसरे फ्लाईओवर की सौगात
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर मेरठ तिराहे की ओर जाने वाले दूसरे फ्लाईओवर की शहरवासियों को 15 अगस्त तक सौगात मिल जाएगी। फ्लाईओवर निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण मुख्य गार्डर को लॉंच करने का काम सेतु निगम ने पूरा कर लिया है। अब रेलिंग लगाने के साथ बाकी सिविल वर्क को 20 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। ऐसे में फ्लाईओवर पर इस स्वतंत्रता दिवस से यातायात का संचालन शुरू होने की संभावना है।
इससे पहले मेरठ की ओर जाने वाले फ्लाईओवर की शुरुआत से राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर जाम के झाम से पहले से राहत मिली है। ऐसे में मेरठ तिराहे की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के निर्माण व संचालन से वाहनों की रफ्तार को गति मिल जाएगी। गार्डर लांच होने के बाद सेतु निगम ने रेलिंग लगाने और सड़क निर्माण संबंधी प्रक्रिया तेज कर दी है। पहले फ्लाईओवर के गार्डर लांच होने में ट्रैफिक डायवर्जन मिलने में भले ही देरी हुई हो, लेकिन दूसरे फ्लाईओवर में यातायात के निर्बाध गति से चलने के कारण सेतु निगम को गार्डर लांच करने में अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि जीडीए की ओर से राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर 45 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी सेतु निगम ने मेरठ जाने वाले साइट पर तो फ्लाईओवर का संचालन शुरू कर दिया है। अब दूसरे दो लेन के 538 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। गार्डर लॉंच होने के बाद अब केवल 15 से 20 फीसदी आखिरी चरण का काम शेष बचा है। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर दूसरे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अगस्त के मध्य तक फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाबत जल्द निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाई का असर, बिजली के पोल लगना हुए शुरू
सेतु निगम की लापरवाही से बीते एक माह से वसुंधरा कट फ्लाईओवर और राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर मेरठ की ओर बने फ्लाईओवर पर अंधेरा छाया हुआ था। जीडीए की फटकार व पेमेंट में कटौती की बात का अब असर दिखने लगा है। सेतु निगम ने वसुंधरा कट फ्लाईओवर में रात में बिजली की व्यवस्था के लिए बिजली के पोल लगाने का काम शुरू कर दिया है। एक हफ्ते के अंदर दोनों फ्लाईओवर रात में रोशनी से जगमग हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed