फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

प्रसपा ने किया आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
प्रसपा ने किया आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन
विज्ञापन

गाजियाबाद। कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से जिला प्रशासन को छह सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहर सिंह यादव ने कहा कि पार्टी हाल में केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि कानूनों का विरोध करती है। सरकार तीनों कानूनों को वापस लें। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। सरकार एमएसपी पर खरीद को लेकर कानून बनाए। ब्याज के साथ गन्ना भुगतान किया जाए। किसानों का कर्ज व बिजली बिल माफ किया जाए। जिले में भू अधिग्रहण को लेकर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार व जिला प्रशासन इस महत्वपूर्ण समस्या का जल्द समाधान करें। जिलास्तर पर किसानों की समस्या को लेकर एक कमेटी बनाई जाए। इन मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, प्रदेश सचिव सेवाराम कसाना, महबूब लारी, हर्षवर्धन, विनोद धामिया, नौशाद अली, ईशान पुरी, बुध प्रकाश त्यागी, अवधेश त्यागी, दीपक त्यागी, जयदीप यादव, मालती चौहान, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed