फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

टीके की दोनों डोज लगवाएं, प्रैक्टिकल में पांच अंक अधिक पाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
टीका लगवाने पर वायवा में पांच प्रतिशत अधिक मिलेंगे नंबर
विज्ञापन

गाजियाबाद। किशोरों को कोरोना का टीका लगवाने पर वायवा में पांच प्रतिशत अधिक नंबर दिए जाएंगे। यह व्यवस्था गृह परीक्षाओं में लागू होगी। टीकाकरण को लेकर जूम मीटिंग के दौरान मंडलायुक्त की ओर से यह निर्देश दिए गए हैं। एसीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देशों से सभी कॉलेजों को अवगत करा दिया गया है। अभी तक कुल 219426 किशोरों को टीके का दोनों डोज लगाया जा चुका है। 84887 को दूसरा डोज लगाया जाना है। इस समय संक्रमण कम होने के बाद किशोर टीका लगवाने से बचने लगे हैं।
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने कहा कि 15 से 17 वर्ष के आयु वर्ग वाले सभी किशोरों को जल्द से जल्द कोविडरोधी टीके से प्रतिरक्षित कर दिया जाए। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को बूस्टर डोज देने पर इसलिए जोर दिया जा रहा है कि इस आयु में मधुमेह और रक्तचाप जैसी बीमारियां होने का खतरा रहता है। शासन के निर्देश पर दूसरी डोज को नौ माह का समय पूरा कर चुके बुजुर्गों को बूस्टर डोज दिया जा रहा है। जिले में अब तक 55 हजार से अधिक बूस्टर डोज लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कोविड लगभग कंट्रोल हो गया, लेकिन आने वाले समय में ऐसी कोई समस्या न आए, इसलिए कोविडरोधी टीका जरूरी है। उन्होंने कहा विभाग का फोकस 15 से 17 वर्ष के किशोरों को टीका लगाने और बुजुर्गों को बूस्टर डोज देने पर है। सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को एसीएमओ प्रशासन डॉ. सुनील त्यागी ने किशोरों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने पतला स्थित आरजीएस इंटर कॉलेज सहित कई कॉलेजों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हुए टीकाकरण पर एक नजर
कुल डोज - 5722189
पहला डोज - 3174709
दूसरा डोज - 2492129
बूस्टर डोज - 55351
पुरुष - 3117185
महिला - 2547001
कोविशील्ड - 4633497
कोवैक्सीन - 1071361
15 से 17 वर्ष - 304313
18 से 44 वर्ष - 3818694
45 से 60 वर्ष - 1071179
60 वर्ष से अधिक - 528003
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed