फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

रात दो बजे तक पत्नी से झगड़े के बाद मासूम बेटी की हत्या कर सेल्समैन ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
रात दो बजे तक पत्नी से झगड़े के बाद मासूम बेटी की हत्या कर सेल्समैन ने दी जान
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजय नगर के अकबरपुर बहरामपुर में पेट्रोल पंप के सेल्समैन अमित चौहान (32) ने बृहस्पतिवार की रात दो बजे तक पत्नी नेहा उर्फ शिवानी से झगड़े के बाद एक साल की बेटी भूमिका की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। वह पत्नी के पास सो रही बेटी को चुपचाप उठाकर दूसरे कमरे में ले गया था। सुबह बेटी के बिस्तर पर न मिलने पर नेहा ने दूसरे कमरे में देखा तो एक ही फंदे पर दोनों के शव लटके थे। पुलिस का कहना है कि अमित अक्सर शराब पीकर घर आता था। इसी पर पत्नी से उसका झगड़ा होता था।
वह बृहस्पतिवार को भी शराब पीकर आया था। इसी पर पत्नी से उसका झगड़ा हुआ। अक्सर होता था कि पत्नी उसकी आमदनी के बारे में पूछती थी और वह जवाब नहीं देता था क्योंकि काफी पैसा शराब में खर्च कर देता था। वह सट्टा भी लगाता था। इसके लिए दोस्तों से पैसे उधार लेता था। उस पर काफी कर्ज भी हो गया था। नौबत यहां तक आ गई थी कि पत्नी के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

उसके साले संदीप चौहान ने बताया कि जब घर पर रसोई का सामान खत्म हो जाता था तो खर्चा चलाने के लिए वह बहन को पैसे देते थे। अमित मूल रूप से गढ़ मुक्तेश्वर के पास बहादुरगढ़ का निवासी था। एक साल से अकबरपुर.बहरामपुर में रह रहा था। इंदिरापुरम में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। विजय नगर थाना के प्रभारी योगेंद्र सोलंकी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण फंदे से लटकना आया है। वहीं दूसरी ओर मृतक अमित के भाई प्रदीप चौहान इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि नेहा ने ससुराल पक्ष को इसकी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी शादी
संदीप ने बताया कि उनकी बहन की शादी दो साल पहले 28 फरवरी 2019 को हुई थी। तीन दिन बाद दोनों की शादी की तीसरी सालगिरह थी। अमित ने इस अवसर से पहले ही यह खौफनाक कदम उठा लिया। रिश्तेदार और पड़ोसी इस बात को जानकर हैरान हैं।

15 दिसंबर को भूमिका का मनाया था पहला जन्मदिन
नेहा के भाई संदीप चौहान ने बताया कि उनकी भांजी भूमिका का 15 दिसंबर को जन्मदिन था। उन्होंने परिवार के साथ मिलकर भूमिका का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। एक साल की बच्ची की मौत के बाद उसकी मां नेहा का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed