फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

सरकार आई तो कर्मचारियों के लिए बनाएंगे अलग से आयोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
धर्म के नाम पर नफरत फैला रही भाजपा : मायावती
विज्ञापन

गाजियाबाद। बसपा मुखिया मायावती ने विपक्षियों पर सियासी शब्द बाण चलाकर अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। कविनगर के रामलीला मैदान पर उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। भाजपा को धर्म के नाम पर नफरत और तनाव फैलाने वाली पार्टी करार दिया। कहा कि यह भाजपा आरएसएस और पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है।
गलत नीति का नतीजा है कि किसान, नौजवान, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समेत सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम चरम पर हैं। सरकारी विभागों को निजीकरण करने की साजिश की जा रही है। कर्मचारी व संगठन अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन करता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। बसपा की सरकार आई तो जेल में बंद ऐसे सभी लोगों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएंगे। अपराधियों के सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार आएगी तो केंद्र की ओर से लाए गए कानून को प्रदेश में लागू करने से पहले देखा जाएगा कि वह यहां की जनता के लिए कितना ठीक है, इसके बाद ही लागू होने दिया जाएगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जाटों और किसानों को साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में पुलिस में हुई भर्ती में सबसे अधिक भर्ती यहां से की गई है। उनकी सरकार में रोजगार के लिए लोग बाहर से आते थे, सपा और भाजपा की सरकारों में बेरोजगारी बढ़ी है और रोजगार के लिए युवा बेरोजगार दूसरे प्रदेशों के लिए पलायन कर रहे हैं। चुनाव समाप्त होते ही केंद्र सरकार पेट्रोल के दाम फिर से बढ़ा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा शासनकाल में गुंडागर्दी बढ़ गई थी, एक विशेष वर्ग के लोगों को फायदा पहुंचाया गया। संसद में आरक्षण बढ़ाने के विरोध में वोटिंग सपा के अखिलेश ने की थी। सपा और भाजपा ने आरक्षण को समाप्त करने का काम किया है। मायावती ने कहा कि आज दलित, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समेत अन्य सभी वर्ग के लोग सरकारी लाभों से वंचित हैं। अनुसूचित छात्रों की छात्रवृत्ति पर ब्रेक लगा हुआ है। इस वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है।
कर्मचारियों को साधने की कोशिश
मायावती ने कहा कि उनकी सरकार आई तो कर्मचारियों की मांगों की सुनवाई के लिए अलग से आयोग का गठन किया जाएगा। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निपटारा कराया जाएगा।
--------
महापुरुषों का किया अपमान
मायावती ने सपा सरकार पर महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होेंने कहा कि बसपा शासनकाल में जिलों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखे थे।
हापुड़ का नाम पंचशीलनगर रखा गया था इसी तरह संत रविदास नगर, भीमनगर जिलों का नाम रखा गया था लेकिन सपा सरकार ने द्वेष भावना से नए नाम खारिज कर दिए। उनकी सरकार आएगी तो महापुरुषों के नाम से फिर से ये जिले जाने जाएंगे। लखनऊ में छत्रपति साहू जी महाराज के नाम से मेडिकल कॉलेज का नाम रखा गया था जिसे सपा ने किंग जार्ज मेडिकल कालेज कर दिया। डा. आंबेडकर पार्क का नाम बदल कर जनेश्वर मिश्र पार्क कर दिया गया। यह समाजवादी पार्टी की डा. आंबेडकर के प्रति सोच को दर्शाती है।
-----------
मेरठ मंडल के 28 जिलों के प्रत्याशी रहे मौजूद
मायावती की चुनावी सभा में मेरठ मंडल के 28 जिलों के विधानसभा सीटों के बसपा प्रत्याशी मुख्य मंच के सामने बने दूसरे मंच पर मौजूद रहे। मायावती ने लोगों से इन प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। गाजियाबाद की पांचों विधानसभा सीट के प्रत्याशियों में सदर सीट से केके शुक्ला, मुरादनगर से अयूब इदरीशी, लोनी से आकिल, मोदीनगर से डा. पूनम गर्ग, साहिबाबाद सीट से अजित कुमार पाल व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाटव मौजूद रहे।
--------
चुनावी डीजे पर समर्थकों ने किया डांस
तीन घंटे बाद सवा तीन बजे मायावती का हेलिकाप्टर मैदान में पहुंचा तो कार्यकर्ता और समर्थक करीब दस मिनट तक नारे लगाते रहे। पंडाल में लोग कुर्सियों पर चढ़कर नारे लगाने लगे। 3.55 बजे जब मायावती का हेलिकॉप्टर उड़ा तो पंडाल में लगे डीजे पर बजे चुनावी गीत पर समर्थक डांस करने लगे।
-------
हापुड़ से सिर पर भारत माता की तस्वीर लेकर पहुंचे सतीश
हापुड़ से सतीश नीले कलर की वर्दी पहनकर सिर पर तीन फिट की भारत माता की तस्वीर लेकर मैदान में पहुंचे। भारत के नक्शे के अंदर मायावती की तस्वीर लगा रखी थी। छोटे छोटे बच्चे में जनसभा में पहुंचे थे।
--------
पंडाल के अंदर प्रवेश द्वार पर कराया सैनिटाइज
पंडाल के प्रवेश द्वार पर बसपा कार्यकर्ताओं ने सभा में आने वालों के हाथों को सैनिटाइज कराया। जिसके पास मास्क नहीं थे उन्हें मास्क दिया। मैदान के अंदर बसपा के झंडे, किताबों की बिक्री के लिए दुकानें लगी रहीं।

----
बिना पास के नहीं मिला प्रवेश
रामलीला मैदान के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर के साथ पुलिस फोर्स मौजूद रही। जिनके पास पास नहीं था उन्हें पुलिस ने बाहर रोक दिया। बाहर सड़क पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कविनगर से लेकर हापुड़ चुंगी रोड तक गाड़ियों की लाइन लगी रही। सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस वालों ने जगह जगह बैरिकेडिंग कर रूट डायवर्ट किया।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed