फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

संशय दूर करें अपने लाडली/लाडली का कराएं टीकाकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
संशय दूर करें अपने लाडले-लाडली का कराएं टीकाकरण
विज्ञापन

गाजियाबाद। तीन जनवरी से 15 से 17 वर्ष की उम्र वाले किशोर-किशोरी का टीकाकरण शुरू हो रहा है। साल के पहले दिन शनिवार को ऑनलाइन कोविन पोर्टल पर पंजीकरण भी शुरू हो गया। टीकाकरण को लेकर अभिभावकों और किशोर वर्ग में उत्साह के साथ ही कई तरह की जिज्ञासा भी है। समाधान के लिए अमर उजाला के साथ सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल और फिजिशियन डॉ. आरसी गुप्ता ने अभिभावकों द्वारा पूछे जा रहे सवालों के जवाब दिए।
टीकाकरण कराने के लिए पंजीकरण कैसे कराएं?
सीएमओ: मोबाइल फोन आसानी से कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। अगर किसी कारण से पंजीकरण नहीं हो पाता है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम कालेजों में जाकर टीका लगाएगी।
विज्ञापन

सवाल: बच्चों की वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कब से होगा
सीएमओ: एक जनवरी से पंजीकरण शुरू हो गया है। 15 साल या इससे अधिक आयु के लोग कोविन पर पंजीकरण कर सकते हैं। कोविन अकाउंट के माध्यम से खुद ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। मोबाइल फोन नंबर से नया अकाउंट भी बनाया जा सकता है। यह सुविधा केवल पात्र नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए पंजीकरण में कौन सा आईडी कार्ड चलेगा
सीएमओ: 15 से 17 साल के किशोर के पास आधार कार्ड है तो पंजीकरण कर सकते हैं। अगर छात्र के पास आधार कार्ड नहीं है तो वह पहचान पत्र के रूप में अपना स्कूल आईडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए आधिकारिक परिचय पत्र, पैन कार्ड, बैंक पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी पासबुक, पासपोर्ट की कॉपी भी मान्य है।
सवाल: मेरे बेटे को दो महीने पहले डेंगू हुआ था टीका लगवा सकते हैं या नहीं ?
प्रतिरक्षण अधिकारी : बिल्कुल लगवा सकते हैं। अगर किसी भी तरह का बुखार होने के बाद स्वस्थ हो गया हो तो तीसरे दिन भी टीका लगवा सकते हैं। यह किशोर ही नहीं किसी भी उम्र के लिए लागू हैं।

सवाल: टीका लगने के बाद साइड इफेक्ट किस तरह के होते हैं?
प्रतिरक्षण अधिकारी: कोविड का टीका लगवाने के बाद आपको कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। सामान्य तौर पर जिस बांह में सुई लगेगी उसमें कुछ समय के लिए हल्का दर्द या हरारत हो सकती है।
सवाल : टीका लगने के कितने दिन बाद साइइ इफेक्ट समाप्त हो जाते हैं?
फिजिशियन : अधिकांश साइड इफेक्ट हल्के होते हैं। यह स्वत: ही 1 या 2 दिन में समाप्त हो जाते हैं। बुखार होने पर सिर्फ पैरासीटामॉल की गोली ले सकते हैं।
सवाल: अगर बच्चे को किसी तरह की परेशानी है तो टीकाकरण कराएं या नहीं?
फिजिशियन: अगर पहले से पता है कि किसी टीके से एलर्जी है या सांस फूलने की परेशानी है तो अपने डॉक्टर से सलाह लेकर टीका लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed