{"_id":"61ca0c051b0910288d30be9f","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd231806620","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पांच जनवरी से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, पहले चरण में मिलेंगी 15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पांच जनवरी से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, पहले चरण में मिलेंगी 15
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पांच जनवरी से चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, पहले चरण में मिलेंगे 15
गाजियाबाद। शहर के लोगों को इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा अब नए साल के पहले सप्ताह में मिलेगा। शासन ने ई-बसों का संचालन शुरू करने की तारीख अब पांच जनवरी तय की है। संचालन के लिए गठित एसपीवी (स्पेशल परपज व्हीकल) के सीईओ व रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक पहले चरण में 20 की बजाय 15 बसें मिलेंगी। इसके बाद अगले चरण में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
इससे पहले ई-बसों का संचालन शुरू करने के लिए 26 दिसंबर की तारीख तय की गई थी, लेकिन शासन की ओर से कार्यक्रम जारी न होने की वजह से इसे टाल दिया गया था। शासन ने पांच जनवरी की तारीख तय कर शहर में ई-बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। सोमवार को ही शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं। हालांकि बसों की संख्या पहले से कम कर दी गई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि चार रूटों पर आसानी से संचालन शुरू किया जा सकता है। इन वातानुकूलित बसों में न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 40 रुपये होगा। यह किराया ऑटो से काफी कम होगा।
कई बार टल चुकी संचालन की तारीख
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए कई बार तारीख तय हो चुकी हैं। सबसे पहले अक्तूबर में दीपावली से पहले संचालन शुरू करने की तारीख तय की गई। इसके बाद 26 नवंबर को फिर दिसंबर के पहले सप्ताह में और इसके बाद 26 दिसंबर की तारीख तय की गई थी। अब एक बार फिर तारीख बदलकर 5 जनवरी से संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
----
आउटसोर्सिंग पर तैनात होंगे परिचालक
बसों के संचालन के लिए परिचालक आउटसोर्सिंग पर तैनात किए जाएंगे। इसके लिए निजी फर्म को जिम्मेदारी दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस फर्म के चयन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बसों को चलाने वाले ड्राइवर बसों के संचालन का कांट्रेक्ट लेने वाली फर्म देगी।
----
31 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएंगे चार्जिंग प्वाइंट
बसों के लिए अकबरपुर-बहरामपुर में बनाए गए डिपो में चार्जिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि चार्जिंग प्वाइंट बनाने वाली फर्म को 31 दिसंबर तक इनका काम पूरा करने के लिए कहा गया है, ताकि 5 जनवरी को संचालन शुरू किया जा सके।
----
पहले चरण में इन चार रूटों पर चलेंगी बसें
रूट का नाम किलोमीटर यात्रा का समय
1. आनंद विहार से मुरादनगर तक वाया डाबर चौराहा, मोहननगर, मेरठ रोड तिराहा। -- 25 -- 75
2. आनंद विहार से एएलटी वाया मोहननगर, नया बस अड्डा, कलक्ट्रेट। -- 15 -- 45
3. दिलशाद गार्डन से गोविंदपुरम वाया शहीद नगर, मोहननगर, नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा। -- 17 -- 55
4. टीला मोड़ से नया बस अड्डा वाया भोपुरा तिराहा, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, करहेड़ा। -- 13 -- 40
---
सुबह 5:40 बजे चलेगी पहली बस
इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सुबह 5:40 बजे से संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि डिपो से बसें सुबह पांच बजे ही बाहर निकल जाएंगी। 5:30 बजे तक बसें उस स्टैंड तक पहुंच जाएंगी, जहां से उन्हें सफर शुरू करना है। इसके 10 मिनट बाद उनकी पहली ट्रिप शुरू हो जाएगी। एक बस करीब रोजाना करीब 150 से 200 किलोमीटर का सफर करेगी।
----
बयान
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में है। शासन ने पहले चरण में अब 20 की बजाय 15 बसों के संचालन को मंजूरी दी है। संचालन शुरू करने के लिए 5 जनवरी तय की गई है। तब तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। - एके सिंह, आरएम रोडवेज व सीईओ एसपीवी