फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

वसुंधरा जोन में 25 से निजी एजेंसी उठाएगी डोर-टू-डोर कूड़ा, ऐप होगा लॉंच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
वसुंधरा जोन में 25 से निजी एजेंसी उठाएगी डोर-टू-डोर कूड़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम के वसुंधरा जोन में आने वाले कॉलोनियों में 25 दिसंबर से निजी एजेंसी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करेगी। वसुंधरा जोन में आने वाले सभी 22 वार्ड में कूड़ा कलेक्शन के लिए प्राइवेट फर्म के किराए पर लिए गए 100 नए वाहनों को लगाया जाएगा। नई व्यवस्था शुरू होते ही प्रत्येक वार्ड में औसतन चार वाहनों को कूड़ा कलेक्शन में लगाया जाएगा। पहले के मुकाबले वाहनों की दोगुनी संख्या होने से अब प्रत्येक घर से कूड़े का कलेक्शन सुनिश्चित हो सकेगा।
एप से कूड़ा वाहन की लोकेशन चलेगी पता
वसुंधरा जोन में ट्रायल के तौर पर सबसे पहले शुुरू होने वाली नई व्यवस्था में लोगों को दोहरी सुविधा मिलेगी। निजी फर्म की ओर से कूड़ा कलेक्शन शुरू करने के साथ ही मोबाइल ऐप को लांच कर दिया जाएगा। सभी कूड़ा कलेक्शन वाहनों में जीपीएस डिवाइस लगाया जाएगा। ऐसे में मोबाइल एप डाउनलोड करने के बाद शहरवासी घर से ही वाहनों के आने की लोकेशन देख सकेंगे। कूड़ा वाहनों के लिए लोगों को बालकनी में खड़े होकर इंतजार नहीं करना होगा। निगम अधिकारियों की ओर से योजना की शुरुआत के साथ ही सभी 100 वाहनों के वसुंधरा जोन की कॉलोनियों में पहुंचने का दावा किया जा रहा है। इसका कंट्रोल रूम निगम की कंपनी बाग स्थित लाइब्रेरी के ऊपर हॉल में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वसुंधरा जोन में लगे वाहन दूसरी कॉलोनियों में भेजे जाएंगे
वसुंधरा जोन में प्राइवेट फर्म के कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू करते ही जोन में वर्तमान में लगे वाहनों को हटा लिया जाएगा। इन इन वाहनों को अन्य जोन की ऐसी कॉलोनियों में भेजा जाएगा, जिनमें वाहनों की संख्या अभी कम है। ऐसे में अन्य जोन में कूड़ा कलेक्शन वाहनों की कमी का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविनगर जोन में दूसरे चरण में व्यवस्था होगी लागू
वसुंधरा जोन के बाद निगम की योजना कविनगर जोन में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का जिम्मा प्राइवेट एजेंसी को देने का है। यहां भी कूड़ा कलेक्शन के लिए निजी एजेंसी से किराए पर 100 वाहन लिए जाएंगे। वसुंधरा जोन की तरह यहां भी निजी फर्म को निगम प्रति वाहन प्रति माह 41200 रुपये किराए का भुगतान किया जाएगा। ऐसे में कूड़ा कलेक्शन वाहनों की कमी की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी।

कोट..
20 दिसंबर से वाहन आने हो जाएंगे शुरू
किराए पर लिए गए वाहनों से वसुंधरा जोन में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था 25 से शुरू हो जाएगी। एजेंसी के नए वाहन 20 दिसंबर से आना शुरू हो जाएंगे। ऐसे में तय की गई तिथि पर कूड़ा कलेक्शन शुरू हो जाएगा। - डॉ. मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed