फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

जनवरी में गाजियाबाद में होगी धर्म संसद, जितेंद्र नारायण रहेंगे शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
जनवरी में गाजियाबाद में होगी धर्म संसद, जितेंद्र नारायण रहेंगे शामिल
विज्ञापन

गाजियाबाद। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी अब जितेंद्र नारायण त्यागी बुधवार को लखनऊ रवाना हो गए हैं। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने बताया कि उनके जाने के बाद अब धर्म संसद की तैयारी शुरू की जा रही है। हमें सूचना मिली है कि लखनऊ पहुंचने के बाद उनके खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं, जिसके बाद उनको सुरक्षा दी गई है। गाजियाबाद में एक दो जनवरी को धर्म संसद का आयोजन होगा। इसके बाद फरवरी में हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। जितेंद्र नारायण के अलावा अन्य लोग भी सनातन धर्म में शामिल होने के लिए संपर्क में हैं। देश ही नहीं विदेश से भी लोग संपर्क कर रहे हैं।
सनातन धर्म में वापसी रहेगा धर्म संसद का मुख्य मुद्दा
17 दिसंबर से लेकर 19 दिसंबर तक यति नरसिंहानंद गिरि हरिद्वार में धर्म संसद का आयोजन करेंगे। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद से जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता और दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्य धर्म संसद में भाग लेने जाएंगे। इसके अलावा देशभर से संत समाज और महामंडलेश्वर आदि मौजूद रहेंगे। धर्म संसद में भी सनातन धर्म में वापसी को लेकर चर्चा की जाएगी। जो भी सनातन धर्म अपनाने का इच्छुक है उसका स्वागत किया जाएगा। वसीम रिजवी के साथ ऐेसे लाखों लोग हैं जो सनातन धर्म को अपनाना चाहते हैं। इसके बाद वर्ष 2022 में एक और दो जनवरी को गाजियाबाद में धर्म संसद का आयोजन होगा, जिसमें सनातन धर्म की रक्षा पर संत समाज चर्चा करेगा।
विज्ञापन

---
इनसेट:
वसीम रिजवी के धर्म परिवर्तन के बाद सोशल मीडिया पर जो बहस छिड़ी थी वह थमने का नाम नहीं ले रही है। कोई उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहा है तो कुछ लोग उनके धर्म परिवर्तन का स्वागत कर रहे हैं। किसी अन्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक का विडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह वसीम रिजवी का सिर काटकर लाने वाले को 25 लाख का इनाम देने की घोषणा कर रहे हैं। खुद वसीम रिजवी ने सनातन धर्म अपनाने के बाद अपने ट्वीटर हैंडल पर सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया .. का पोस्ट डाला है। इसके बाद कुन्नुर में हुए विमान हादसे के बाद भी उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा है कि महादेव हमारे जवानों की रक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed