फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

एसएसपी दफ्तर पर कपड़े उतार किया हंगामा, पुलिसकर्मियों पर थूका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
एसएसपी दफ्तर पर कपड़े उतार किया हंगामा, पुलिसकर्मियों पर थूका
विज्ञापन

गाजियाबाद। बेटी के लापता होने के मामले में सिहानी गेट पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर पर हंगामा कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो नौबत हाथापाई तक आ गई। जिसके बाद उसने एसएसपी दफ्तर पर ही कपड़े उतारकर खुद को नग्न कर लिया। सूचना पर पहुंची कविनगर पुलिस ने उसे थाने ले गई, जहां से उसे सिहानी गेट थाने भेज दिया गया। करीब छह घंटे तक कविनगर और सिहानी गेट पुलिस परेशान रही, जिसके बाद हंगामा करने वाले शख्स को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सिहानी गेट के मालीवाड़ा निवासी पीड़ित पिता के मुताबिक रिश्ता पक्का होने के बाद 15 नवंबर को उनकी दोनों बेटियों की गोद भराई की रस्म हो गई थी। 24 नवंबर को 19 वर्षीय बड़ी बेटी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। बाद में पता चला कि बेटी पूर्व में उनके मकान में किराए पर रहने वाले फरीदाबाद निवासी उज्ज्वल उर्फ अंकुर के साथ गई है। बेटी घर से नगदी-जेवर भी अपने साथ ले गई। उन्होंने सिहानी गेट थाने में उज्ज्वल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस उनकी बेटी को बरामद करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। थाने के चक्कर काटने पर पुलिस ने कह दिया कि उनकी बेटी ने शादी कर ली है। वह बेटी की शादी का सुबूत दिखाने और बेटी से बात कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ऐसा नहीं कर रही।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर थूका, गाली-गलौज की
एसएसपी दफ्तर से थाने ले जाते समय पीड़ित पिता ने पुलिसकर्मियों पर थूका और उनके साथ गाली-गलौज भी की। शरीर पर कपड़े न होने की बात पूछने पर उसने कहा कि पुलिस ने उन्हें नग्न करके पीटा है। करीब छह घंटे तक कविनगर और सिहानी गेट पुलिस उससे कपड़े पहनने की मिन्नत करती रही, लेकिन उसने एक न सुनी। इसके बाद मानसिक स्थिति देखते हुए पुलिस ने उस पत्नी व बेटी के साथ जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित है पिता, बेटी ने कर ली है शादी : सीओ
सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि हंगामा करने वाला व्यक्ति दिमागी कैंसर से पीड़ित है। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। वहीं, उसकी बेटी ने कोर्ट मैरिज कर ली है। उसने पुलिस को खुद यह बात बताई। सीओ का कहना है कि यह व्यक्ति पूर्व में पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed