{"_id":"619015e7fbecbd4e2e798755","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd229310527","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 आरओ प्लांट के पानी में मिला पेचिश करने वाला बैक्टीरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 आरओ प्लांट के पानी में मिला पेचिश करने वाला बैक्टीरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 आरओ प्लांट के पानी में मिला पेचिश करने वाला बैक्टीरिया
गाजियाबाद। शहर के 15 आरओ वाटर प्लांट और 18 होटलों के पानी में पेचिश और अन्य पेट रोग करने वाला बैक्टीरिया ई-कोलाई मिला है। 30 हजार से ज्यादा घरों में बोतलबंद पानी बेचने वाले इन प्लांट को प्रशासन बंद कराएगा। साथ ही अन्य प्लांट और होटलों में पानी के नमूने लेकर जांच कराई जाएगी। आरओ वाटर प्लांट में ई-कोलाई मिलने से उन लोगों को भी चिंता होना लाजिमी है जो इनका पानी पी रहे हैं। शहर में ऐसे प्लांट की संख्या 300 से ज्यादा है।
पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए विशेष अभियान की रिपोर्ट आने पर यह जानकारी सामने आई। कुल 35 जगह पानी पीने योग्य नहीं मिला। सीएमओ डॉ.भवतेश शंखधार ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर कार्रवाई के लिए कहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि ई-कोलाई वाले पानी से नहाना भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। इससे त्वचा रोग हो सकते हैं।
लिवर, गुर्दे के लिए भी खतरनाक
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अरविंद डोगरा का कहना है कि जिस पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया हो, उसे पीने से दस्त लगने की समस्या आती है। कुछ दिन पीने से पेचिश हो सकती है। लगातार ऐसा पानी पीया जाए तो लिवर और गुर्दे को भी नुकसान पहुंचा सकता है। अगर उपचार में देरी की जाए तो आंखों की रोशनी जा सकती है।
विज्ञापन
उबालकर, छानकर पीएं पानी
अगर पानी के दूषित होने की आशंका हो तो उसे पहले उबाल लें। इसके बाद छान भी लें। इसके बाद ही प्रयोग करें।