{"_id":"618c1d13dc0d830553079749","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd229142975","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे के डायवर्जन में दो घंअे तक जाम में फंसे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे के डायवर्जन में दो घंअे तक जाम में फंसे रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ घंटे के डायवर्जन में 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
गाजियाबाद। छठ पर्व को लेकर जारी किया गया डायवर्जन प्लान पहले ही दिन धराशायी हो गया। मेरठ तिराहा, लिंक रोड, सिद्धार्थ विहार अंडर पास पर वाहनों की कतारें लग गईं। इन प्वाइंट्स से निकलने में लोगों को डेढ़ से दो घंटे का वक्त लग गया। वहीं, डायवर्जन प्वाइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस के जवान औपचारिकता निभाते दिखाई दिए।
छठ पर्व के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने दो दिवसीय डायवर्जन प्लान जारी किया था। इसके तहत बुधवार को दोपहर 2 से रात 10 बजे तक जीटी रोड पर भारी व व्यवसायिक वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया था। जीटी रोड पर मेरठ तिराहा डायवर्जन प्लान शुरू होते ही जाम की गिरफ्त में आ गया। यहां से मोहननगर की तरफ जाने वाले भारी व व्यवसायिक वाहनों को न्यू लिंक रोड की तरफ डायवर्ट किया गया था। वाहनों का दबाव बढ़ने से लिंक रोड पर भी जाम लग गया। यह स्थिति देर रात तक बनी रही। मेरठ तिराहे पर लगे जाम से पूरे जीटी रोड का ट्रैफिक प्रभावित हो गया।
सिद्धार्थ विहार अंडरपास पर भी बिगड़े हालात
लिंक रोड से वाहनों को सिद्धार्थ विहार अंडर पास से एनएच-9 पर भेजा गया। यहां से वाहनों को अपने गंतव्यों को जाना था। वाहनों की संख्या बढ़ने से सिद्धार्थ विहार अंडरपास पर भी जाम लग गया। यहां लोगों को एक-एक घंटे तक ठहरना पड़ा। कुछ स्थानों पर वाहन चालक गलत दिशा में भी आते दिखाई दिए, जिनके चलते जाम की स्थिति भयावह हो गई।
विज्ञापन
आज भी सुबह 3 से 10 बजे तक रहेगा डायवर्जन
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि सभी डायवर्जन प्वाइंट्स पर यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रैफिककर्मी तैनात किए गए थे। डायवर्जन प्वाइंट्स पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। व्यवस्था बनाकर यातायात सुचारू कराया गया। गलत दिशा में आने वाले वाहनों के चालान काटे गए। एसपी ट्रैपिक ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी सुबह 3 से 10 बजे तक डायवर्जन प्लान प्रभावी रहेगा।
यह रहेगा रूट डायवर्जन
- मेरठ तिराहा की तरफ से मोहननगर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी और व्यवसायिक वाहन मोहननगर की ओर न जाकर एनएच-9 से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- मोहननगर की ओर से मेरठ तिराहा की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी और व्यवसायिक वाहन मेरठ तिराहा की ओर न जाकर मोहन मिकिंस यू-टर्न का प्रयोग कर यूपी गेट से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- मेरठ की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी और व्यवसायिक वाहन राजनगर एक्सटेंशन, रोटरी गोल चक्कर की ओर न जाकर मेरठ तिराहा से नई लिंक रोड होते हुए एनएच-9 का प्रयोग कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- हिंडन पुलिस चौकी व वसुंधरा रेलवे ब्रिज के बीच सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।