फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पहिया बदलते समय कार में मारी टक्कर, दो की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पहिया बदलते समय कार
विज्ञापन

में मारी टक्कर, दो की मौत
मोदीनगर। भोजपुर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मुरादाबाद गांव के पास शनिवार सुबह करीब चार बजे किसी वाहन ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। हादसे में दो कैमरामैनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय दोनों कैमरामैन कार के पीछे खड़े थे और चालक कार का पहिया बदल रहा था। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। दोनों कैमरामैन मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस में कैमरामैन थे।

मुंबई के गोरेगांव निवासी कृष्ण कुमार (43) पुत्र मंसाराम फिल्म प्रोडक्शन हाउस में कैमरामैन थे। जिला बस्ती स्थित थाना हरैया निवासी सर्वेश (23) पुत्र रामदेव उनका सहायक था। दोनों कई दिन से देहरादून में किसी विज्ञापन की शूटिंग कर रहें थे। बताया गया कि देहरादून से शूटिंग के बाद कृष्ण कुमार और सर्वेश कार द्वारा मिर्जापुर निवासी चालक राजेश के साथ आगरा जा रहे थे। सुबह कार जैसे ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मुरादाबाद गांव के समीप पहुंची तभी कार का पहिया पंचर हो गया। राजेश पहिया बदलने लगा और कृष्ण कुमार व सर्वेश कार के पीछे खडे़ होकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। तीनों बुरी तरह घायल हो गए और कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां कृष्ण कुमार और सर्वेश को मृत घोषित कर दिया गया। राजेश की रेफर कर दिया गया। सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed