{"_id":"614b89bc8ebc3efd122ebcfc","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2264052179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैन कार्ड पर फोटो बदल एक लाख का मोबाइल कर दिया फाइनेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैन कार्ड पर फोटो बदल एक लाख का मोबाइल कर दिया फाइनेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैन कार्ड पर फोटो बदल एक लाख का मोबाइल कर दिया फाइनेंस
गाजियाबाद। पैन कार्ड पर फोटो बदलकर लोन अप्रूव्ड करने के आरोप में कविनगर पुलिस ने बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विपुल निवासी संजय सेक्टर-23 को गिरफ्तार किया है। विपुल ने टिकट बुकिंग सेंटर संचालक के पैन कार्ड पर एक लाख का मोबाइल फाइनेंस कर दिया था। पुलिस का कहना है फर्जीवाड़े में मोबाइल संचालक व फाइनेंस कंपनी के एक अन्य कर्मचारी समेत तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
घटना के संबंध में आरडीसी स्थित दुर्गा टावर में टिकट बुकिंग सेंटर चलाने वाले संजय राणा ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक महिंद्रा एंक्लेव में बालाजी टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान है। दुकान संचालक लवी और बजाज फाइनेंस के कर्मचारियों अभिषेक और विपुल ने उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर एक लाख रुपये का मोबाइल फाइनेंस कर दिया। पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की तो मोबाइल विनीत नाम के युवक को बेचा गया था। मामले के विवेचक जयवीर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विपुल के खिलाफ साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
गैंग बनाकर काम करते हैं आरोपी, खुलेंगी परतें
विवेचक का कहना है कि विपुल आधार और पैन कार्ड वेरिफाई कर उस पर लोन स्वीकृत करता है। विनीत ने पीड़ित संजय राणा के पैन कार्ड पर अपना फोटो लगाकर मोबाइल फाइनेंस के लिए आवेदन किया था। उसे विपुल ने वेरिफाई कर लोन स्वीकृत किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का एक गैंग है जो फर्जी दस्तावेजों पर फाइनेंस कराकर प्रोडक्ट का बिल तैयार करते हैं। दुकान संचालक लवी, फाइनेंस कर्मचारी अभिषेक तथा मोबाइल खरीदार विनीत फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित का पैन कार्ड कैसे प्राप्त हुआ, यह विनीत की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा।