फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

डेंगू से बचने के लिए दो ध्यान, कूलर-गमले रखो साफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
डेंगू से बचने के लिए दो ध्यान, कूलर-गमले रखो साफ
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में डेंगू के मामले बढ़ने के बाद भी सरकारी विभाग के अफसर न जागे तो लोग मच्छरों से निबटने के लिए खुद ही तैयार हो गए। एओए ने मशीनें खरीदकर सोसायटियों में फॉगिंग शुरू करा दी है। मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के लिए लोग कूलरों की सफाई कर उनमें फिनाइल और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करा रहे हैं। दूसरी ओर, सरकारी विभागों के परिसर में मच्छरों की ब्रीडिंग को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। यहां तैयार हो रही मच्छरों की ‘फौज’ शहर के लोगों के लिए बीमारी की वजह बन सकती है।
लिफ्ट, पार्क, बेसमेंट सब किए सुरक्षित
राजनगर एक्सटेंशन की गुलमोहर गार्डन सोसायटी के एओए उपाध्यक्ष सुदीप द्विवेदी ने बताया कि एक्सटेंशन क्षेत्र को नगर निगम और जीडीए दोनों ही अपना नहीं मानते हैं। यहां मच्छरों से निबटने के लिए खुद ही फॉगिंग और एंटी लार्वा का स्प्रे कराया जा रहा है। सप्ताह में दो से तीन बार बेसमेंट से लेकर लिफ्ट, पार्क और कॉमन एरिया समेत सभी टावरों में फॉगिंग कराई जा रही है। हर महीने फॉगिंग पर करीब 10 से 12 हजार रुपये खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हमने किए आप भी कूलर कर लो साफ
डेंगू के बढ़ते मामलों के चलते लोग जागरूकता दिखा रहे हैं। रविवार को गोविंदपुरम, शास्त्री नगर, पंचवटी, क्रॉसिंग रिपब्लिक, राजनगर एक्सटेंशन समेत कई कॉलोनियों में लोग घरों और कूलर की सफाई करते नजर आए। छुट्टी का दिन लोगों ने साफ-सफाई कर खुद को सुरक्षित करने में बिताया। हालांकि यह जागरूकता अभी पूरे शहर में नहीं दिखी हैं। बड़ी संख्या में लोगों के घरों में कूलर, गमलों की सफाई न होने से मच्छर पनप रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed