फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

हिंडन में हुआ अस्थि विसर्जन, बेटे की डिग्रियां देख बिलख रहे बद्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
हिंडन में हुआ अस्थि विसर्जन, बेटे की डिग्रियां देख बिलख रहे बद्री
विज्ञापन

गाजियाबाद। राकेश मार्ग पर बुधवार सुबह हुए हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद कॉलोनी में मातम है। शवों का अंतिम संस्कार बुधवार देर शाम हिंडन श्मशान घाट पर किया गया। बृहस्पतिवार को एक बार फिर कॉलोनी में उस वक्त लोग फफक पड़े, जब पीड़ित परिजन इकट्ठा होकर अस्थि विसर्जन के लिए निकले। इस दौरान भी पीड़ित परिवारों में चीख-पुकार शुरू हो गई। बच्चियों को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हुए लक्ष्मी नारायण के पिता बद्री नारायण बेटे की डिग्रियां देख-देखकर बिलखते रहे।
अभी तो सहारा बना था बेटा, अभी चला गया
लक्ष्मी नारायण के पिता का कहना है कि वह गाड़ी चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बड़े बेटे बद्री को बीबीए कराया, छोटा बेटा बीसीए कर रहा है और बेटी इंटर में पढ़ रही है। अपना पेट काटकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की कोशिश की। अब तक लक्ष्मी बेरोजगार था। कुछ ही महीनों से वह कंपनी में नौकरी करने लगा था। अब आकर महसूस हुआ था कि घर की आजीविका में बेटा सहारा बन गया है। लेकिन वह सहारा भी चला गया। उनका कहना है कि लक्ष्मी की पत्नी, डेढ़ साल की बेटी व 26 दिन के बेटे को देखकर रहा नहीं जाता।
विज्ञापन

काश! बच्चों को गांव से लेकर न आता
हादसे में रायबरेली निवासी विनोद की 10 वर्षीय बेटी की भी मौत हुई है। विनोद का कहना है कि वह करीब 8 साल से गाजियाबाद में रह रहा है, लेकिन उसकी पत्नी व तीन बच्चे गांव में ही रहते थे। करीब तीन महीने पहले ही वह बच्चों को गाजियाबाद लेकर आया था। उनका कहना है कि काश वह बच्चों को लेकर नहीं आता तो बेटी जिंदा होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरभि के साथ रहती थी, उसी के साथ रुखसत हुई सिमरन
सिमरन और सुरभि के माता-पिता एक ही गांव के रहने वाले हैं। वहीं, सुरभि की मां जानकी उर्फ सीता सिमरन के पिता विनोद को गांव के नाते से देवर मानती थी। दोनों परिवार मिल-जुलकर रहते थे। इसके चलते सिमरन सुरभि को चाचा की लड़की मानकर उससे बेहद लगाव रखती थी। वह अधिकांश समय उसी के पास रहती थी। वह उसे लेकर ही दुकान से चीज खरीदने जा रही थी। एक साथ रहने वाली सुरभि और सिमरन एक साथ दुनिया से रुखसत हुईं।
यह हुआ था हादसा
राकेश मार्ग पर गली नंबर तीन के सामने बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे रायबरेली निवासी विनोद की 11 वर्षीय बेटी सिमरन पड़ोसी राजकुमार की 4 वर्षीय बेटी सुरभि को गोद में लेकर पास की दुकान से चीज खरीदने गई थी। बारिश के बीच दुकान के बाहर टिन शेड का पाइप पकड़ते ही दोनों करंट चपेट में आ गईं। पास में ही घर के बाहर खड़ा बिहार निवासी लक्ष्मी नारायण (24) बचाने के लिए दौड़ा तो वह भी हादसे का शिकार हो गया। इसके बाद सुरभि की मां जानकी उर्फ सीता (35) तथा बिहार निवासी सब्जी विक्रेता अखिलेश प्रसाद की 10 वर्षीय बेटी खुशी भी हादसे का शिकार हो गई।

काल बना तार 9 घंटे बाद हटा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली कटवाकर करंट की चपेट में आए लोगों को अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन सभी को मृत घोषित कर दिया गया। इसी बीच दादरी निवासी दुकानदार सुशील कुमार दुकान बंद करके मौके से फरार हो गया था। बिजली कटी होने के कारण पूरी कॉलोनी में विद्युत उपकरण ठप हो गए। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बिजली काटकर औपचारिकता निभा दी, लेकिन काल बने तार को हटाने में जल्दबाजी नहीं दिखाई। कॉलोनी के लोगों ने बिजली चालू करने का दबाव बनाया, तब जाकर उन्हें दुकान के टिन शेड से गुजर रहे केबल को हटाने की याद आई। बुधवार शाम करीब साढ़े 6 बजे केबल हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed