{"_id":"61311dc58ebc3e35fb33166a","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2252049100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से फिर जूझे, ड्यूटी पर नहीं जा सके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से फिर जूझे, ड्यूटी पर नहीं जा सके लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव से फिर जूझे, ड्यूटी पर नहीं जा सके लोग
गाजियाबाद। लगातार दूसरे दिन हुई मूसलाधार बारिश की वजह से लोग फिर जलभराव से जूझे। गोविंदपुरम, पटेल नगर, पांडव नगर, महरौली, संजय नगर समेत 20 से ज्यादा कॉलोनियों में सड़कों से लेकर घरों में पानी भर गया। पटेल नगर सेकेंड के ए व बी ब्लॉक के घरों पानी भरने की वजह से नौकरीपेशा और कारोबारी लोग ड्यूटी और दुकान पर नहीं जा सके। काम पर जाने की बजाय वह घरों से पानी बाहर निकालने में जुटे रहे।
इससे पहले बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान भी पटेल नगर के इन दोनों ब्लॉक में हाल ऐसा ही था। नालों के ओवरफ्लो हो जाने से घरों में भरे पानी की वजह से लोग दिनभर अपना सामान बचाने की कवायद में जुटे रहे। लोगों के बेड से लेकर वॉशिंग मशीन, फ्रिज, राशन सभी पानी में भीग गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे फिर से मूसलाधार बारिश हुई तो आधे घंटे बाद ही पटेल नगर के ए व बी ब्लॉक में और वाल्मीकि कुंज के घरों में पानी घुस गया। इन क्षेत्रों के पानी को हिंडन नदी तक ले जाने वाले नाले पर एनसीआरटीसी की ओर से निर्माण कर बाधित कर दिए जाने की वजह से नाला ओवरफ्लो हो गया और पटेल नगर के लो-लाइन एरिया में जमा हो गया।
-----
परिचर्चा
बुधवार और बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के करीब आधे-पौन घंटे बाद ही घरों में पानी भरना शुरू हो गया था। नाले के पानी की वजह से पूरे घर में कीचड़ हो गया था। इसे साफ करने में पूरा दिन बीत गया, ड्यूटी पर भी नहीं जा पाए। - सुधीर कुमार, कोरपोरेट एडवोकेट, पटेल नगर निवासी
विज्ञापन
------
पटेल नगर के ए व बी ब्लॉक की सभी सड़कें पानी से लबालब थीं। घर से बाहर निकलने का रास्ता नहीं था। जलभराव की वजह से तीन दिन से घरों में कैद होने को मजबूर हैं। इसकी वजह से ड्यूटी पर भी नहीं जा पाए। - अंकित शर्मा, स्थानीय निवासी