{"_id":"6112d8008ebc3e73d53a09a3","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd223918766","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध और नक्शे के विपरीत निर्माण पर तेज होगा एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध और नक्शे के विपरीत निर्माण पर तेज होगा एक्शन
विज्ञापन
अवैध और नक्शे के विपरीत निर्माण पर तेज होगी कार्रवाई
गाजियाबाद। अवैध और नक्शे के विपरीत निर्माण के खिलाफ आने वाले दिनों में कार्रवाई तेज होगी। जोन-दो में दिल्ली-मेरठ हाईवे से सटे मुरादनगर और मोदीनगर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज होगी। वहीं, जोन-तीन के बालाजी एंक्लेव और उससे सटी कॉलोनियों में जारी अवैध निर्माण और जोन-सात में शालीमार गार्डन एक्सटेंशन, राजेंद्रनगर, श्यामपार्क में नक्शे के विपरीत निर्माण पर भी एक्शन तेज होगा। प्रवर्तन अनुभाग की समीक्षा बैठक में जोनल प्रभारी सीपी त्रिपाठी ने अवैध निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
औचक निरीक्षण में मिला अवैध निर्माण तो कार्रवाई तय:
अवैध निर्माण के लगातार मामले सामने आने को प्रवर्तन जोनल प्रभारी सीपी त्रिपाठी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द अवैध निर्माण कार्य बंद कराने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर अवैध निर्माण के मामलों में आठों जोन में जारी होने वाले नोटिस पर पैनी नजर रखी जाएगी। नोटिस पर कार्रवाई नहीं होने पर स्पष्टीकरण भी मांगा जाएगा। वहीं, पड़ताल के लिए विभिन्न जोन का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अवैध निर्माण मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी की जाएगी।
----
मुरादनगर-मोदीनगर के क्षेत्र रडार पर :
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर रैपिड रेल कॉरिडोर के बराबर काटी जा रही अवैध कॉलोनियों और निर्माण रडार पर हैं। बीते दो माह से मुरादनगर व मोदीनगर में तमाम अवैध प्लॉटिंग को ढहाने के साथ दो दर्जन से अधिक एफआईआर भी दर्ज कराई गई हैं। मुरादनगर में दुहाई के अलावा भिक्कनपुर, जलालपुर रोड, असालतनगर रोड, रावली रोड, शहजादपुर रोड के आसपास चल रहे अवैध निर्माण निशाने पर हैं। मोदीनगर के कादराबाद में चल रही अवैध प्लॉटिंग पर आने वाले दिनों में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
----
नक्शे के विपरीत सबसे ज्यादा मामले जोन-सात में :
जीडीए के जोन-सात का शालीमार गार्डन एक्सटेंशन, राजेंद्रनगर, श्यामपार्क और उसके आसपास के क्षेत्र में नक्शे के विपरीत सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। ऐसे में बीते दिनों लगातार सीलिंग की कार्रवाई की गई है। अब क्षेत्र में नक्शे के विपरीत निर्माण पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। जीडीए के जोन सात में सूर्यनगर, चंद्रनगर, ब्रिजविहार, रामप्रस्था, लाजपतनगर, राजेंद्रनगर, श्याम पार्क, शालीमार गार्डन की ए, बी व सी पॉकेट, गणेशपुरी क्षेत्र आता है। इसके अलावा जीटी रोड पर करहेड़ा कट से लोनी रोड दिल्ली सीमा तक का क्षेत्र जोन सात में शामिल है।