{"_id":"6105abf58ebc3e0df43bbcc1","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd223307449","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिहानी गेट में रिटायर्ड डीजीपी की बहू से दिनदहाड़े चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिहानी गेट में रिटायर्ड डीजीपी की बहू से दिनदहाड़े चेन लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहानी गेट में रिटायर्ड डीजीपी की बहू से दिनदहाड़े चेन लूटी
गाजियाबाद। सिहानी गेट में जज कॉलोनी के पास बाइक सवार बदमाशों ने यूपी के पूर्व डीजीपी की बहू (भतीजे की पत्नी) से दिनदहाड़े सोने की चेन लूट ली। घटना के वक्त वह पति के साथ पैदल जा रही थीं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
नेहरू नगर एच-ब्लॉक निवासी अनुज ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे वह पत्नी सुलेखा के साथ राकेश मार्ग से एलआईसी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह दयानंदनगर चौकी क्षेत्र में जज कॉलोनी के पास पहुंचे तो सामने से से बाइक सवार बदमाशों ने सुलेखा के गले पर छपट्टा मारकर चेन लूट ली। नाखून लगने से सुलेखा जख्मी हो गईं। घटना के बाद उनके पति अनुज ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। अनुज का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने यूपी-112 का नंबर कई बार मिलाया, लेकिन वह नहीं मिल सका। उन्हें सिहानी गेट थाने जाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया तथा बदमाशों की कांबिंग शुरू की गई।
पूर्व डीजीपी ने अधिकारियों से की बात
अनुज ने बताया कि यूपी के डीजीपी रहे एसएन चक उनके ताऊ हैं। घटना के बाद उन्होेंने उन्हें भी सूचना दी। उन्होंने जिले के स्थानीय पुलिस अधिकारियों से वार्ता भी की। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।