फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

कवि नगर में 45 मिनट के भीतर चेन लूट की दो वारदात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
कविनगर में 45 मिनट के भीतर चेन लूट की दो वारदात
विज्ञापन

गाजियाबाद। बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने एक ही थाना क्षेत्र में 45 मिनट के भीतर चेन लूट की दो वारदातों को अंजाम दे डाला। पहली घटना दोपहर कविनगर में नेहरू नगर पुल के पास नर्सरी से गमले खरीद रहे दंपती के साथ हुई। सूचना के बाद पुलिस बदमाशों की कांबिंग का दावा करते रहे और 45 मिनट बाद ही बदमाशों ने पांडव नगर में दूसरी वारदात कर दी। पुलिस ने दोनों घटनाओं में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
केस एक : 1.45 बजे पिस्टल के बल पर चेन लूटी
राजनगर सेक्टर-7 निवासी सुमित कुमार बांगिया का कहना है कि 24 जुलाई को वह कविनगर क्षेत्र में नेहरू नगर पुल के पास स्थित साहिल नर्सरी से गमले खरीद रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी रश्मि भी मौजूद थीं। दोपहर करीब 1.45 बजे बाइक सवार दो बदमाश आए पिस्टल दिखाकर उनसे सोने की चेन मांगी। सुमित कुमार का कहना है कि उन्होंने इंकार किया तो एक बदमाश ने उनकी कमर पर पिस्टल लगा दी और खुद ही उनकी चेन तोड़ ली।
विज्ञापन

केस एक दो : 2.30 बजे गोली मारने की धमकी दे उतरवा ली चेन
महागुणपुरम के रिद्धी टावर निवासी विशाल खेड़ा का कहना है कि वह 24 जुलाई की दोपहर करीब ढाई बजे शास्त्रीनगर से सोसायटी की तरफ कार से जा रहे थे। डायमंड फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही शिवा इंस्टीट्यूट पांडव नगर के पास वह छोले-कुल्चे पैक कराने के लिए रुक गए। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले एक युवक ने उन पर पिस्टल तान दी औरक गोली मारने की धमकी देकर सोने की चेन उतारने को कहा। डर के कारण उन्होंने चेन उतारकर दे दी। इसके बाद बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ दो वारदात के बाद दौड़ती रही पुलिस
कविनगर क्षेत्र में 45 मिनट के भीतर चेन लूट की दो वारदात होने पर पुलिस के होश उड़ गए। कई टीमें लगाकर बदमाशों की कांबिंग शुरू कर दी। घंटों खाक छानने के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि लूटपाट करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगाई हुई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed