फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

शादी रुकवाने वाली लड़की निकली नाबालिग, देररात बरात लेकर पहुंचा दूल्हा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
शादी रुकवाने वाली लड़की निकली नाबालिग, देररात बरात लेकर पहुंचा दूल्हा
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में रविवार को दूल्हा और उसके पिता को शादी रुकवाकर हवालात में डालने के मामले में रविवार देररात यू-टर्न आ गया। जिस लड़की ने अपना रिश्ता तय होने का आरोप लगाकर दूल्हे की शादी रुकवाई थी, वह पुलिस की जांच में नाबालिग निकली। रविवार रात दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दूल्हा शादी के बाद दुल्हन को घर ले आया है।

सिहानीगेट थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि कालकागढ़ी निवासी युवक की शादी एक साल पहले बुलंदशहर निवासी लड़की से तय हुई थी। दूल्हा बरात लेकर बुलंदशहर पहुंच गया था। वहां किसी ने प्रशासन को सूचना दी कि नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो लड़की नाबालिग निकली। शादी का रुकवा दिया था। लड़का बिना दुल्हन के ही लौट आया था। तय हुआ कि जब लड़की बालिग हो जाएगी तब शादी की जाएगी। पहली लड़की केपिता ने रविवार को सिहानीगेट थाने पहुंचकर तहरीर दी कि उनकी लड़की अब बालिग हो चुकी है, लेकिन दूल्हे व उसके पिता ने उस लड़की और उसके पिता को सूचना दिए बिना दूसरी जगह शादी तय कर ली और रविवार को बरात निकालने की तैयारी करने लगे। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने घुड़चढ़ी रुकवा दी। दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दोनों पक्षों को थाने में समझौता करने का समय दिया गया था। पुलिस की जांच में शिकायत करने वाली लड़की नाबालिग निकली। उसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। रविवार देररात में ही दूल्हा बरात लेकर खुर्जा पहुंचा। सोमवार को वह दुल्हन को ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed