फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

दिनदहाड़े हेड कांस्टेबल के घर से 20 लाख का माल उड़ाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
दिनदहाड़े हेड कांस्टेबल के घर से 20 लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर के चिरंजीव विहार सेक्टर-3 में चोरों ने हेड कांस्टेबल के घर को निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े बीस लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त हेड कांस्टेबल का परिवार मौत में शोक मनाने रिश्तेदारी में गया हुआ था। शाम के वक्त परिवार घर लौटा तो ताले टूटे देख घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोर उसमें कैद मिले। केस दर्ज कर पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
चिरंजीव विहार सेक्टर-3 निवासी अनिरुद्ध का कहना है कि उनके पिता अमरपाल सिंह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में नोएडा के बादलपुर में उनकी तैनाती है। अनिरुद्ध के मुताबिक कोरोना काल में हसनपुर थाना मसूरी निवासी उनके मौसेरे भाई का कोरोना से देहांत हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे परिवार हसनपुर गया था। शाम करीब साढ़े 3 बजे वापस लौटे तो मैन गेट ज्यों का त्यों था। लेकिन अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर लॉकर वाले कमरे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। लॉकर का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखे करीब 35 तोला सोने के जेवर और दो लाख रुपये कैश गायब मिला। जेवर की कीमत करीब 18 लाख है। घटना का पता लगने पर कविनगर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

कैमरे में कैद मिले पांच चोर, दो अंदर कूदे
अनिरुद्ध का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में पांच चोर कैद मिले हैं। इनमें से दो चोर मेन गेट फांदकर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। अनिरुद्ध के मुताबिक उनके घर पहुंचने से 10 मिनट पहले ही चोर घर से बाहर निकले। एसएचओ कविनगर संजीव शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फुटेज के आधार पर चोरों को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed