फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

बालाजी धाम मंदिर के महंत ने की आत्मदाह की कोशिश, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
बालाजी धाम मंदिर के महंत ने
विज्ञापन

की आत्मदाह की कोशिश, हंगामा
गाजियाबाद। नंदग्राम के हिंडन विहार में बालाजी धाम मंदिर के महंत ने मंगलवार को आत्मदाह करने की कोशिश की। इस पर वहां मौजूद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। महंत ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। मौके पर मौजूद विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। एसपी सिटी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और दो दिन में आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
पिछले शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे हिंडन विहार में रहने वाला शिवम मंदिर के पास मोबाइल पर तेज आवाज में गाने सुन रहा था। मंदिर के महंत मछेंद्रपुरी ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद महंत व उनके अनुयायियों ने शिवम से मारपीट की थी। बचने के लिए शिवम पास के मेडिकल स्टोर में घुस गया। वहां कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और शिवम को अस्पताल भिजवाया। शिवम की तहरीर पर नंदग्राम पुलिस ने महंत व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी कड़ी में मंगलवार को महंत मछेंद्रपुरी ने हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया, जिसमें हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। तीन थानों की पुलिस मंदिर पर तैनात कर दी गई। बताया गया कि पुलिस की मौजूदगी और हनुमान चालीसा के पाठ के दौरान ही खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। एकाएक नजारा बदला देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी की चेतावनी पर भड़केकार्यकर्ता
विश्व हिंदू परिषद केजिलाध्यक्ष आयुष त्यागी का आरोप है कि जिले के एक प्रशासनिक अधिकारी ने महंत को धमकाया था। इस बात पर माहौल बिगड़ गया। बताया गया कि प्रशासनिक अधिकारी की धमकी के बाद महंत ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस उन्हें साथ ले जाने लगी तो विहिप कार्यकर्ताओं ने बखेड़ा शुरू कर दिया। मछेंद्र पुरी के समर्थन में विहिप के अलावा अन्य मंदिरों के महंत भी समर्थन में आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग मंदिर को खत्म कर देना चाहते हैं। जिसके चलते वह नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी मंदिर में चोरी तो कभी श्रद्धालुओं से मारपीट कर रहे हैं। इससे त्रस्त होकर क्षेत्र के काफी लोग पयालन कर चुके हैं। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि जिन लोगों पर महंत ने आरोप लगाया है, उनकी धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed