फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

खुलासा - 13 इंजीनियरिंग और फार्मा कॉलेजों की इमारतों के नक्शे पास नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
खुलासा - 13 इंजीनियरिंग और फार्मा कॉलेजों की इमारतों के नक्शे पास नहीं
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ हाइवे स्थित छह इंजीनियरिंग, दो फार्मा और एक डेंटल और चार
अन्य कॉलेजों की इमारतें नक्शा पास कराए बगैर खड़ी कर ली गईं। इसका खुलासा
तब हुआ जब जीडीए ने 29 कॉलेजों के नक्शा संबंधी दस्तावेज की पड़ताल की।
इसके बाद जीडीए की ओर से इन सभी 13 कॉलेजों को नोटिस जारी कर जमीन संबंधी
दस्तावेज जमा करानेके लिए कहा गया है। इन कॉलेजों के संचालकों को नोटिस का
जवाब भी देना होगा। जीडीए की जांच में यह भी आया है कि कई कॉलेजों ने
सरकारी जमीन कब्जा ली है। कॉलेजों से दस्तावेज मिलने पर जमीन की पैमाइश कराई जाएगी।
इन 13 में आठ मोदीनगर के कॉलेज भी हैं। अन्य पांच मुरादनगर के हैं। मोदीनगर
के कॉलेजों की इमारतें काफी पुरानी हैं लेकिन वक्त के साथ इनमें काफी
बदलाव किए गए। इसके लिए प्राधिकरण से नक्शा पास कराया जाना जरूरी था, जो
नहीं कराया गया। नोटिस का जवाब आने पर आगे की कार्र?वाई होगी। कई कॉलेजों
को श्मन प्रक्त्रिस्या का सामना करना होगा। कई पर और कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
प्राधिकरण के पास कॉलेजों के नक्शे पास न होने की कई शिकायतें पिछले दिनों
में आई हैं। इस पर व्यापक जांच कराई जा रही है। अभी और भी कॉलेजों के नाम
इस सूची में आ सकते हैं।
बगैर नक्शा पास विवि से मान्यता पर सवाल
गाजियाबाद में हर साल हजारों विद्यार्थी इंजीनियरिंग, प्रबंधन, तकनीकी,
फार्मा सहित अन्य पाठ्यक्त्रस्मों में प्रवेश लेते हैं। इनमें बड़ी संख्या बाहर
के जनपदों से आने वाले विद्यार्थियों की रहती है। दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित
बड़ी संख्या में कॉलेजों की बिल्डिंग का नक्शा पास न होना गंभीर विषय है।
दूसरी ओर बिल्डिंग का नक्शा पास हुए बगैर कॉलेजों को एकेटीयू और सीसीएसयू
से मिली मान्यता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
दशकों बाद खुली जीडीए अफसरों की आंख
दिल्ली-मेरठ हाइवे स्थित करीब 13 कॉलेज दो से तीन दशकों से बगैर नक्शा पास
कराए चल रहे थे। जीडीए की नाम के नीचे बगैर नक्शा पास कराए कॉलेज सालों से
संचालित होते रहे, लेकिन प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों ने जांच की कोई
सुध नहीं ली। अब जब जांच हुई है तो बगैर नक्शा पास कराए कॉलेजों की
बिल्डिंग अवैध पाई गई है। ऐसे में प्राधिकरण अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी
सवालों के घेरे में आ गई है। अधिकारियों के संरक्षण में ही बगैर नक्शा पास
हुए अवैध बिल्डिंग में कॉलेज चलते रहे।
एक कॉलेज के दस्तावेजों की चल रही जांच
प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में डीजे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
एंड टेक्नोलॉजी निवाडी रोड के नक्शे सहित अन्य दस्तावेजों की जांच जारी है।
कॉलेज प्रशासन की ओर से मुहैया कराए गए दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।
जांच में रिकॉर्ड सही नहीं पाए जाने पर आगे नोटिस जारी किया जाएगा।
इन कॉलेजों के नक्शे नहीं पास
- न्यू ऐरा इंस्टीट्यूट, भिक्कनपुर रोड, मुरादनगर
- हेरिटेज सोसायटी एकेडमी, सीकरीकला, मोदीनगर
- मोदीनगर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, निवाड़ी रोड, मोदीनगर
- आईसीई कॉलेज, मोदीनगर
- केएनजीडी फार्मेसी कॉलेज, मोदीनगर
- डीजे कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च, मोदीनगर
- केएनएमआईईटी कॉलेज, मोदीनगर
- केएनजीडी गर्ल्स इंजीनियरिंग कॉलेज, मोदीनगर
- केएन मोदी फार्मास्यिूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोदीनगर
- इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मुरादनगर
- आईपीएस कॉलेज , मुरादनगर
- बीबीडीआईटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मुरादनगर नगर
कोट...
दिल्ली-मेरठ हाइवे पर 29 कॉलेजों के दस्तावेज की पड़ताल के बाद 13 कॉलेजों
के पास नक्शा पास कराने संबंधी कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। कॉलेजों नोटिस
जारी कर जवाब मांगा गया है। एक कॉलेज के नक्शा संबंधी दस्तावेज की जांच की
जा रही है। -- संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed