{"_id":"60e0bb938ebc3ef40b5547b1","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2216135184","type":"story","status":"publish","title_hn":"केडीपी सोसायटी में बिजली कटौती से गुस्साकर मारपीट करने वालों पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केडीपी सोसायटी में बिजली कटौती से गुस्साकर मारपीट करने वालों पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केडीपी सोसायटी के एओए अध्यक्ष व पत्नी समेत 10 पर एफआईआर दर्ज
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में बिजली कटौती से परेशान रेजिडेंट्स से मारपीट और महिलाओं से अभद्रता के मामले में पुलिस ने एओए के अध्यक्ष, उनके बेटे व उनकी पत्नी समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सोसायटी निवासी प्रतीक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को वह वीडियो भी सौंपी है, जिसमें मारपीट करने वालों के हाथों में डंडे और बैट दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में एक जुलाई की रात से ही बिजली आपूर्ति ठप थी। सोसायटी में डीजी सेट से भी विद्युत आपूर्ति न की गई तो लोगों ने एओए व मेंटेनेंस ऑफिस में शिकायत की। समस्या हल न होने पर लोग घरों को लौट गए। शुक्रवार शाम तक बिजली आपूर्ति न मिलने पर रेजिडेंट्स इकट्ठा होकर मेंटेनेंस ऑफिस पहुंचे। रेजिडेंट्स का आरोप है कि एओए के अध्यक्ष राजकुमार त्यागी और उनकी पत्नी के कहने पर उनके बेटे व 10-12 अन्य युवकों ने निवासियों से मारपीट की। शिकायत करने पहुंचीं कई महिलाओं से अभद्रता की। विरोध करने पर महिलाओं से भी मारपीट की गई। आरोप है कि हाथों में डंडे और बैट लेकर मारपीट कर रहे लोगों ने सोसायटी में रहने वाले प्रतीक को दौड़ाकर पीटा। प्रतीक की ओर से अजय पंवार, अर्पित, अक्षय, अनिकेत, एओए अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, उनकी पत्नी को नामजद कराकर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बलवे, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, अश्लीलता करने और साजिश रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ नंदग्राम नीरज कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।