{"_id":"60da2a6d8ebc3e9e7e5584a9","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd221305553","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर की कंपनी में मॉडल बनाने के नाम पर दरोगा सहित चार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकता कपूर की कंपनी में मॉडल बनाने के नाम पर दरोगा सहित चार ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में बॉलीवुड प्रोड्यूसर एकता कपूर की कंपनी में बच्चों को मॉडलिंग कराने का झांसा दे दरोगा समेत चार लोगों से साढ़े दस लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने उनके बच्चों को मेकअप आर्टिस्ट बनाने का झांसा दिया था। पोल खुलने पर रकम मांगी तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे। एसएसपी के आदेश पर विजयनगर पुलिस ने दंपती समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विजयनगर के प्रताप विहार सेक्टर-12 निवासी मोहन लाल यूपी पुलिस में दरोगा हैं और मुजफ्फरनगर में तैनात हैं। उनकी पत्नी प्रीति वर्मा का कहना है कि उनके पड़ोस में लोकेश व उसकी पत्नी ललिता सिंह रहते हैं। 20 जनवरी को ललिता ने फोन करके कहा कि प्रताप विहार निवासी उनकी भांजी भावना उर्फ भारतीय उर्फ आशा सिंह एकता कपूर की कंपनी बालाजी एएलटी में मेकअप आर्टिस्ट है। कंपनी में 5 से 14 वर्ष के बच्चों की आवश्यकता है। ललिता ने दावा किया कि उसने अपने दो बच्चे, पड़ोसन रंजू का एक बच्चा और रंजू ने अपने जानकार के बच्चे को ज्वाइन करा दिया है। कंपनी बच्चों को मॉडलिंग की ट्रेनिंग और फिर मॉडलिंग कराती है। एक बच्चे पर करीब 3.60 लाख रुपये खर्च आएगा, लेकिन बच्चों की जिंदगी बन जाएगी। इसी दिन ललिता के पति ने उनके पति से बात की। बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने हामी भर दी।
चार लोगों से की ठगी
प्रीति का कहना है कि आरोपियों ने उनसे करीब तीन लाख रुपये ठग लिए। साथ ही प्रताप विहार निवासी अमित कुमार से 1.21 लाख, सोमवार सिंह से 2.21 लाख और मथुरा के खोंदुआ निवासी शिवकुमार से 2.65 लाख रुपये ठग लिए। काफी समय बीतने के बाद उन्होंने बच्चे की मॉडलिंग के बारे में पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हर बार बहाने बनाने पर उन्हें शक हुआ। रकम मांगने पर आरोपियों ने चेक दिए जो बाउंस हो गए। तगादा करने पर आरोपियों ने धमकी देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
प्रीति ने एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर धोखाधड़ी व धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रताप विहार निवासी ललित सिंह, उसके पति लोकेश, ननदोई बिट्टू सिंह उर्फ तेहेन्द्रपाल, तेहेंद्रपाल के बेटे आशीष प्रताप व बेटी आशा सिंह के अलावा तीन परिचितों तरुण शेखर शर्मा निवासी आलोक नगर त्रिवेणी नगर लखनऊ, सौरभ और यश पटनायक को मुकदमे में नामजद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
इनसेट.....
लखनऊ पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी तो खुली पोल
आशा के साथी तरुण शेखर शर्मा को कंपनी का डायरेक्टर बताया गया था। एक दिन लखनऊ की विकास नगर थाना पुलिस तरुण को गिरफ्तार करके ले गई। पड़ताल करने पर पता चला कि उस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इस तरह पूरे मामले की पोल खुली। प्रीति का कहना है कि शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते उन्हें एसएसपी से गुहार लगानी पड़ी।