फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

400 करोड़ के लोन घोटाले के मामले में लक्ष्य तंवर का एक ओर मकान कुर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
400 करोड़ के लोन घोटाले में लक्ष्य तंवर का एक और मकान कुर्क
विज्ञापन

गाजियाबाद। 400 करोड़ रुपये से अधिक के लोन घोटाला मामले में पुलिस ने संपत्ति कुर्क की दूसरी कार्रवाई की है। शनिवार को नगर कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोन माफिया लक्ष्य तंवर का कविनगर स्थित दो करोड़ रुपये कीमत का मकान कुर्क किया है। इससे पहले पुलिस ने 25 जनवरी को लक्ष्य तंवर और उसके पिता अशोक कुमार की तुराबनगर स्थित एक करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति को कुर्क किया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की संपत्ति को भी जल्द ही कुर्क किया जाएगा।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्य तंवर वर्ष 2012 से बैंकों में साठगांठ कर लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा करता था। इसके जरिये आरोपियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटा ली। इस मामले में लक्ष्य तंवर समेत गिरोह के12 लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। मामले में लक्ष्य तंवर, सुनील कुमार, अशोक कुमार, विशेष बहल, दक्ष बग्गा, प्रियदर्शनी, प्रेमचंद, वरुण त्यागी, सूरज कालरा, राजरानी कालरा, रामनाथ मिश्रा, उत्कर्ष कुमार शामिल हैं। मामले में दो बैंककर्मी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, आरोपियों के करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये के वाहनों को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है जो वाहन नहीं मिले हैं उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन और वैशाली की संपत्ति होगी कुर्क
एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में एक फाइल प्रशासन को भेजी गई थी जिसमें आरोपियों की शालीमार गार्डन स्थित तीन और वैशाली स्थित एक प्रॉपर्टी शामिल है। इनकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है। प्रशासन ने आदेश कर दिए हैं। जल्द ही इन संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
यह संपत्तियां भी होंगी कुर्क
1. शालीमार गार्डन स्थिति एक्सटेंशन नंबर एक में प्लॉट नंबर 469 ए प्रथम तल- कीमत 47 लाख
2. शालीमार गार्डन स्थिति एक्सटेंशन नंबर एक में प्लॉट नंबर 469 ए द्वितीय तल- कीमत 42 लाख
3. शालीमार गार्डन स्थिति एक्सटेंशन नंबर एक में प्लॉट नंबर 469 ए तृतीय तल- कीमत 28 लाख
4. वैशाली सेक्टर तीन में रचना अपार्टमेंट में तृतीय ए/40- कीमत एक करोड़
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed