फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

राजनगर एक्सटेंशन में बैंक मैनेजर के घर से गहने चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
राजनगर एक्सटेंशन में बैंक मैनेजर के घर से गहने चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी-1 सोसायटी में चोरों ने बुधवार को दिनदहाड़े ही बैंक मैनेजर के घर की अलमारी से लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी बुधवार रात बैंक से वापस लौटने के बाद घर बंद करते समय हुई। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है और सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
सोसायटी निवासी अंकित शर्मा दिल्ली के एक बैंक में कार्यरत हैं और उनकी पत्नी गाजियाबाद के एक निजी बैंक में मैनेजर हैं। अंकित ने बताया कि उनकी दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के समय का ही करीब 15 तोला सोने व चांदी के गहने घर में रखे थे। बुधवार को वह और उनकी पत्नी रोजाना की तरह बैंक में ड्यूटी पर गए थे। रात को घर वापस आने के बाद खाना खाकर सोने जा रहे थे। अंकित ने बताया कि घर के दरवाजे बंद करते समय उनकी नजर खिड़की पर पड़ी। जिसकी शीशा निकला हुआ था, शीशा निकला देख उन्हें चोरी का अहसास हुआ। उन्होंने अलमारी के लॉकर देखा तो वहां से करीब साढ़े सात लाख रुपये के आभूषण और 17 हजार रुपये की नकदी गायब थी। जबकि घर का सभी सामान व्यवस्थित था। पीड़ित का आरोप है कि किसी पेशेवर व जानकार व्यक्ति ने चोरी की वारदात की है। नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं मसूरी के डासना फ्लाईओवर के पास राधा कृष्ण एंक्लेव एक फ्लैट के ताले तोड़कर घर में घुसकर 10 लाख रुपये से अधिक की चोरी कर ली। पीड़िता को इसकी जानकारी अगले घर वापस लौटने पर हुई। पीड़िता ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता सुधा रानी का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ 11 फरवरी को बाहर गईं थी। उसी रात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर करीब 20 तोले सोने के गहने और 3 किलो चांदी के आभूषण समेत करीब 40 हजार रुपये की नकदी व एटीएम कार्ड चोरी कर लिए। 12 फरवरी को चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। मसूरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed