{"_id":"6182e28dcd13c8493e6814f1","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd228840648","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटें खाली, दाखिला प्रक्रिया में बीतेगा नवंबर माह 18-33-52","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटें खाली, दाखिला प्रक्रिया में बीतेगा नवंबर माह 18-33-52
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटें खाली, दाखिला प्रक्रिया में बीतेगा नवंबर
गाजियाबाद। नवंबर शुरू होने के बावजूद सीसीएसयू के सत्र 2021-22 में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया अभी जारी है। यूजी व पीजी में बड़ी संख्या में सीटें खाली होने के कारण नवंबर में इस बार भी दाखिला प्रक्रिया में बीतेगा। स्नातक में महानगर के पांच प्रमुख एडेड व राजकीय डिग्री कॉलेजों में बीए, बीकॉम व बीएससी की 278 सीटें खाली हैं। दूसरी ओर परास्नातक में चार प्रमुख कॉलेजों में खाली सीटों का आंकड़ा 50 फीसदी से अधिक है।
महानगर के निजी सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेजों की हालत तो और भी खराब है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में प्रवेश का आंकड़ा 50 फीसदी पर भी नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में दिवाली बाद विवि स्नातक की तीसरी ओपन मेरिट जारी कर सकता है। विवि ने विधि पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली वरीयता सूची जारी कर दी है। वरीयता सूची के आधार पर आठ और नौ नवंबर दाखिला ले सकेंगे। एलएलबी व बीए एलएलबी में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को अपनी लॉगइन आईडी से पंजीकरण और ऑफर लेटर डाउनलोड करना होगा। दूसरी ओर पीजी की पहली ओपन मेरिट में जमा हुए ऑफर लेटर के आधार पर कॉलेज आठ नवंबर को वरीयता सूची जारी करेंगे। वरीयता सूची से आठ और नौ नवंबर तक दाखिला लेने का मौका बचा हुआ है।
आधा सत्र बीता, प्रथम वर्ष की कक्षाएं नहीं हो सकी शुरू
कोरोना के चलते देर से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के कारण विवि का आधा शैक्षिक सत्र बर्बाद हो चुका है। नवंबर शुरू होने के बावजूद दाखिला प्रक्रिया लंबी खिंचती जा रही है। एडेड व राजकीय कॉलेजों में भी अभी सीटें खाली हैं। प्रवेश प्रक्रिया के कारण प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। विद्यार्थियों को बगैर क्लास के दिसंबर के आखिर या फिर जनवरी में प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होना होगा।
विज्ञापन
---
बीए, बीकॉम व बीएससी में खाली सीटें:
बीए बीकॉम बीएससी मैथ बीएससी बायो
एमएमएच 76 00 14 03
एसडी 03 01
वीएमएलजी 34 02
कांशीराम 13 00 04 00
एमएम कॉलेज 72 19 15 22