फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

35 दिन बाद नहीं उठा कूड़ा, कालोनियों दिखे कूड़े के ढेर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
35 दिन बाद नहीं उठा कूड़ा, कॉलोनियों दिखे कूड़े के ढेर
विज्ञापन

गाजियाबाद। छोटी दिवाली पर 35 दिन बीतने के बावजूद कूड़ा डालने की जगह का बंदोबस्त नहीं हो पाया है। बुधवार को महानगर की पॉश कॉलोनियों में शामिल कविनगर, राजनगर, नेहरूनगर में तो निगम के वाहन कूड़ा उठाते हुए दिखाई दिए, लेकिन अधिकांश कालोनियों में कूड़े की स्थिति पहले जैसी नजर आई। स्वच्छता और रोशनी के पर्व दिवाली पर कॉलोनियों और उसके आसपास कूड़े के ढेर नजर आए।
सभी अस्थायी ढलाव घर कूड़े से लबालब होने से निगम के वैकल्पिक बंदोबस्त अब काम नहीं आ रहे हैं। कूड़ा डालने के लिए नई जगह की तलाशना निगम अधिकारियों के लिए चुनौती साबित हो रहा है। शहर को साफ करने के लिए निगम अधिकारियों को जहां जगह खाली मिली, वहां कूड़ा फिंकवा दिया गया है। अब निगम अधिकारियों की ओर से बड़े पैमाने पर रईसपुर गांव के पास खाली जमीन पर कूड़ा डंप किया गया है। राजनगर एक्सटेंशन और हज हाउस के पास कूड़े का ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

---
चिरंजीव विहार के लोगों ने की शिकायत, कूड़े व बदबू से परेशान
कूड़े की समस्या से परेशान चिरंजीव विहार सेक्टर-आठ के लोगों का सब्र जबाव देने लगा है। गंदगी से परेशान चिरंजीव विहार के लोगों ने नगर आयुक्त से शिकायत कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। चिरंजीव विहार के लोगों ने अपनी शिकायत में कहा है कि निगम कर्मचारी योजना में जगह-जगह कूड़ा डाल रहे हैं। कूड़े से गंदगी और उससे निकलने वाली दुर्गंध से जीना मुहाल है। समस्या का स्थायी समाधान निकालकर राहत देना चाहिए। शिकायत करने वालों में डॉ. नरेंद्र सोलंकी, विनोद रावत, राजीव त्यागी, नितिन त्यागी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट..
दिवाली बाद डंपिंग ग्राउंड पर समस्या का होगा निदान:
वैकल्पिक बंदोबस्त कर छोटी दिवाली पर कालोनियों से कूड़ा उठवाया गया है। डंपिंग ग्राउंड की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दिवाली बाद प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू किया जाएगा। लोगों से भी समस्या के निदान के लिए सहयोग की अपील की गई है। -- डॉॅ. मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed