फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

आठ हजार घरों में बुखार के 182 मरीज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
आठ हजार घरों में बुखार के 182 मरीज मिले
विज्ञापन

गाजियाबाद। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की 2136 टीमों ने घर-घर जाकर सर्वे किया। सर्वे के पहले दिन 84390 घरों को कवर किया गया। इस दौरान 182 बुखार के मरीज मिले। 76 लोगों को कोल्ड की शिकायत मिली। तीन टीबी के मरीज मिले। 10 दिन तक चलने वाले इस सर्वे का मकसद बुखार और टीबी के मरीज खोजने के अलावा वैक्सीनेशन का पता करना है।
सीएमओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर मंगलवार से 10 दिवसीय घर-घर सर्वे अभियान शुरू किया गया है। हर टीम में दो सदस्य हैं। यह टीम घर-घर जाकर बुखार, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले कोविड वैक्सीन से वंचित लोगों और कोविड के लक्षण वाले लोगों की सूची तैयार करेंगे। आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए रेपिड रेस्पांस टीमें (आरआरटी) तैनात कर दी गई हैं। सर्वे में लगी टीम जरूरत होने पर तत्काल आरआरटी को सूचित करेंगी।
विज्ञापन

डेंगू के आठ व मलेरिया का एक मरीज मिला
मंगलवार को डेंगू के आठ नए मरीज मिले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि पांच संक्रमित गाजियाबाद में अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीन मरीज अन्य जिलों के रहने वाले हैं, वह जिले में सिर्फ इलाज कराने के लिए आए थे। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। मलेरिया के एक मरीज की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 42 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

32 जगहों पर मिला डेंगू का लार्वा
मंगलवार को 32 स्थानों वसुंधरा, इंदिरापुरम, शालीमार गार्डन, विजयनगर, नेहरूनगर, राजनगर, राजनगर एक्सटेंशन, रेलवे रोड पर गमला, कूलर, छत पर रखे टूटे बर्तनों में डेंगू का लार्वा मिला। जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि जिन स्थानों पर लार्वा मिला है, सभी को नोटिस जारी करने के साथ एंटी लार्वा स्प्रे भी किया गया है। सोमवार को शहरी क्षेत्र में 8 स्थानों पर लार्वा मिला था।
सीएमओ ने अपील की है कि यह समय वेक्टर जनित बीमारियों के लिए अनुकूल है। एक माह तक लोग मच्छरों से बचाव के साथ ही सतर्कता बरतें तो बहुत सारी दिक्कतों से बचा जा सकता है। बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक से परामर्श लें। बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवा लेने से बचें।

एनसीबीसी की टीम का सर्वे
दिल्ली से आई नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल (एनसीबीसी) की पांच सदस्य टीम ने पांच क्षेत्रों का सर्वे किया। टीम ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र में सफाई और जलभराव दूर कराने का निर्देश दिया। टीम जल्दी ही अपनी रिपोर्ट प्रेषित करेगी। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक जरूरी एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। सीएमओ ने बताया कि एनसीबीसी की टीम ने पंजाब लाइन, राजेंद्र नगर, करहैड़ा, कविनगर और राजनगर में दौरा कर सर्वे किया। टीम ने घर के बाहर लगे कूलरों की जांच अलावा जलभराव वाले स्थान और गंदगी वाले स्थानों का भी निरीक्षण किया। टीम ने जिला मलेरिया विभाग की कार्रवाई और प्लानिंग की भी जानकारी ली।
ये करें उपाय
- पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें
- सोने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें
- घर के आसपास पानी जमा न होने दें
- कूलर को साफ रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed