{"_id":"6101b5388ebc3e586672a800","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-city-news-gbd223122261","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में 1243 लोग जा चुके हैं विदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में 1243 लोग जा चुके हैं विदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश जाने के लिए एक महीने में 1243 लगवाई वैक्सीन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। एक महीने में 1243 लोग टीकाकरण कराकर विदेश जा चुके हैं। इनमें से 265 छात्र हैं। यह आंकड़ा 16 जून के बाद का है। बुधवार को जिले में कुल 12947 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें विदेश जाने वाले 24 लोग शामिल थे। 33 केंद्रों पर 12887 लोगों ने टीकाकरण कराया, जबकि 60 लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों में टीकाकरण कराया। अभिभावकों के लिए चल रहे स्पेशल ड्राइव में अब तक 1124 को टीका लगा है।
बुधवार कोवाक्सिन की दूसरी डोज न होने से रामलीला मैदान घंटाघर पर टीकाकरण नहीं हुआ। इसके अलावा अन्य केंद्र पर भी वैक्सीन की कमी के कारण लोगों को परेशानी हुई। बरसात में भीगते हुए आए और बिना वैक्सीनेशन के वापस लौट गए। बुधवार को 18 से 44 उम्र के 7701 वालों ने टीकाकरण कराया। 45 वर्ष से 59 उम्र तक 3050 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1106 ने टीकाकरण कराया।
13 डिस्चार्ज, एक संक्रमित
बुधवार को 13 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। फिलहाल जिले में सिर्फ नौ संक्रमितों का इलाज चल रहा है। 1870 सैंपल की रिपोर्ट आई, इसमें सिर्फ एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक जिले में 55607 लोग संक्रमित हुए थे, इनमें से 55137 की इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। सिर्फ 461 की मौत हुई है।