फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

रैपिड के दुहाई डिपो में बिछना शुरू हुआ रेल ट्रैक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
रैपिड के दुहाई डिपो में बिछना शुरू हुआ रेल ट्रैक
विज्ञापन

गाजियाबाद। रैपिड कॉरिडोर के साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किमी लंबे प्राथमिकता वाले खंड में रेल ट्रैक को बिछाने का काम शुरू हो गया है। ट्रैक को बिछाने की शुरुआत पहले खंड में दुहाई डिपो से हुई है। रैपिड रेल के ट्रैक को तैयार करने के लिए मेरठ के शताब्दीनगर में प्री-कास्ट ट्रैक स्लैब फैक्ट्री की स्थापना की गई है। वहीं से सीमेंट के प्री-कास्ट रेल ट्रैक (सीमेंट के बड़े ब्लॉक) को ट्रक से साइट पर लाकर बिछाया जा रहा है। रैपिड रेल की गति अधिकतम 180 किमी प्रति घंटा और न्यूनतम 100 किमी प्रति घंटा है। ऐसे में रैपिड रेल में कम रखरखाव खर्च और उच्च स्तरीय क्षमता वाले प्री-कास्ट ट्रैक स्लैब को बिछाया जा रहा है।
दुहाई डिपो में रैपिड ट्रेन के रखरखाव की तैयारियां तेज:
एनसीआरटीसी की ओर से प्राथमिकता वाले खंड में सबसे पहले दुहाई डिपो में रेल ट्रैक निर्माण की गतिविधियां शुरू की गई हैं। प्री-कास्ट रेल ट्रैक बिछाने से पहले भारत सरकार के मेक इन इंडिया अभियान के तहत देश में ही 880 ग्रेड की उच्च क्षमता वाली रेल पटरियां दुहाई डिपो में उतारी गई थीं। ऐसे में प्री-कास्ट रेल ट्रैक बिछाने के साथ ही उस पर पटरियां रखने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। रैपिड ट्रेन के रखरखाव को देखते हुए सबसे पहले दुहाई डिपो में ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

----
दुहाई में होगा मुख्य कंट्रोल व बैकअप ऑपरेशनल सेंटर
दुहाई डिपो में रैपिड का मुख्य कंट्रोल और बैकअप ऑपरेशनल सेंटर होगा। रैपिड कॉरिडोर सभी गतिविधियों की निगरानी दुहाई डिपो से होगी। दुहाई डिपो में एनसीआरटीसी का मुख्य प्रशासनिक भवन होगा। दुहाई डिपो में 12 आरआरटीएस ट्रेनों को खड़ा करने को यार्ड बनेगा। यार्ड के मद्देनजर एक किमी का रनिंग ट्रैक का निर्माण शुरू कर दिया गया है। डिपो में स्टैंडर्ड गेज की तीन निरीक्षण और दो वर्कशॉप लाइन होंगी। दिनभर संचालन के बाद रैपिड ट्रेनें दुहाई डिपो पहुंचेंगी। रैपिड ट्रेन के रखरखाव और तकनीकी दिक्कतों के समाधान के लिए इंजीनियरिंग ट्रेन यूनिट स्थापित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एक साल देरी से मिली डिपो की जमीन, दोगुनी रफ्तार से काम
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक 82 किमी लंबे रैपिड रेल कॉरिडोर का दुहाई में डिपो का काम दोगुनी रफ्तार से जारी है। दुहाई के साथ भिक्कनपुर और बसंतपुर सैंथली गांव की 51 हेक्टेयर जमीन पर निर्माणाधीन डिपो के लिए लगभग पूरी जमीन मिल गई है। जमीन नहीं मिलने के कारण डिपो पर निर्माण संबंधी गतिविधियां एक साल की देरी से शुरू हुईं। लेकिन अब एनसीआरटीसी की ओर से दुहाई डिपो पर दोगुना रफ्तार से काम किया जा रहा है।
-----
रैपिड का आठ किमी एलिवेटेड हिस्सा तैयार
साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता वाले खंड में रैपिड रेल का संचालन मार्च 2023 में प्रस्तावित है। एनसीआरटीसी की ओर से अब तक आठ किमी एलिवेटेड आरआरटीएस वायडक्ट (एलिवेटेड हिस्सा) तैयार हो चुका है। दूसरी ओर अब तक 800 पिलर का निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। प्राथमिकता वाले खंड पर प्रस्तावित साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई स्टेशन और दुहाई डिपो स्टेशन का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। वर्तमान में प्राथमिकता वाले खंड में 16 लॉन्चिंग गैंट्रीज मशीनों के जरिए रैपिड के एलिवेटेड हिस्से का निर्माण दिन रात जारी है।

----
कोट..
प्राथमिकता वाले खंड में दुहाई डिपो में प्री-कास्ट रेल ट्रैक को बिछाने की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। शताब्दीनगर में प्री-कास्ट ट्रैक स्लैब फैक्ट्री में तैयार होने वाले प्री-कास्ट सीमेंट रेल ट्रैक को रैपिड की 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को देखते हुए तैयार किया गया है। पहली बार रेल प्रोजेक्ट में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। -- पुनीत वत्स, सीपीआरओ, एनसीआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed