फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

ब्लैक फंगस से दो की मौत, एक पुष्टि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
ब्लैक फंगस से दो की मौत, एक पुष्टि
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में आने के बाद लोग ब्लैक फंगस से परेशान हैं। जिले में उपचाराधीन दो मरीजों की मौत हो गई। एक मरीज हापुड़ का रहने वाला था, जबकि गाजियाबाद के एक दरोगा की मौत नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक मौत की पुष्टि की है। अभी 31 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक ब्लैक फंगस से मरने वालेें की संख्या पांच हो गई है।
हापुड़ निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को ब्लैक फंगस की चपेट में आने के बाद आरडीसी स्थित हर्ष ईएनटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज करने वाले डॉ. बीपी त्यागी ने बताया कि मरीज को पोस्ट कोविड होने के बाद 17 मई को भर्ती कराया गया था, आपरेशन के बावजूद संक्रमण नियंत्रण में नहीं आया। दिमाग तक इंफेक्शन पहुंच जाने के कारण बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इसके अलावा गोविंदपुरम में रहने वाले यूपी पुलिस के एक दरोगा की भी ब्लैक फंगस के चलते नोएडा के प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें कोरोना संक्रमण के चलते लगभग डेढ महीना पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

संक्रमण का पहला मामला 10 मई को आया था। एक महीने के बाद भी जिले में न तो उपचार की कोई व्यवस्था हो पाई है और न ही इलाज में प्रयोग होने वाले इंजेक्शन मिल पा रहा है। किसी भी संक्रमित को इंजेक्शन के लिए मेरठ जाना पड़ता है। वह भी पूरा इंजेक्शन नहीं मिल पाता है। इस मामलेे में सीएमओ डॉ एनके गुप्ता का कहना है कि हापुड़ निवासी व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है, जबकि नोएडा में मरने वाले दरोगा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed