फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

विद्युत निगम के रिटायर्ड अधिकारी की लूट के बाद हत्या, प्लॉट में फेंका शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
विद्युत निगम के रिटायर्ड अधिकारी की लूट के बाद हत्या, प्लॉट में फेंका शव
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र के गांव मोरटी निवासी विद्युत विभाग के रिटायर्ड अधिकारी ओंकार त्यागी (77) की हत्या कर दी गई। बुधवार को उनका शव राजनगर एक्टेंशन की ब्रेव हार्ट सोसायटी के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। मृतक की मोपेड, मोबाइल और चप्पल गायब मिलने से लूटपाट के बाद हत्या का अंदेशा है। शरीर पर चोट के निशान तो नहीं मिले, लेकिन जीभ बाहर होने के कारण गला दबाकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
गांव मोरटी निवासी ओंकार त्यागी विद्युत निगम के रिटायर्ड अधिकारी थे। परिवार में पत्नी के अलावा इकलौता बेटा व तीन बेटियां थीं। करीब 11 साल पहले बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। ओंकार त्यागी पत्नी व दो पोतों के साथ रहते थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह मोपेड लेकर घर से निकले थे। उन्होंने घरवालों को किसी जरूरी काम से जाना बताया था। पुलिस के मुताबिक शाम करीब 7 बजे पत्नी से उनकी मोबाइल पर बात हुई थीं। इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं, बुधवार को उनका शव राजनगर एक्सटेंशन स्थित ब्रेव हार्ड सोसाइटी के पास खाली प्लॉट में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे, लेकिन जीभ बाहर निकली हुई थी। सोसायटी के गार्ड की सूचना पर नंदग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। मृतक की मोपेड, मोबाइल और चप्पल गायब मिलने से लूटपाट के बाद हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

मोपेड, मोबाइल लूटने की आशंका.......
परिजनों के मुताबिक ओंकार त्यागी का किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं चल रहा था। मंगलवार दोपहर को भी वह खुशमिजाजी में घर से गए थे। बुधवार को उनका शव मिलने के बाद तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस मोपेड से वह गए थे, वह कहां हैं। इसके अलावा मोबाइल और चप्पलें भी गायब हैं। इससे साफ जाहिर है कि उनके साथ लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया गया है। एसएचओ नीरज कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed