फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

दिल्ली में शांति के बाद ही खोली जाएंगी यूपी की सीमाएं: एसएसपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
दिल्ली में शांति के बाद ही खोली जाएंगी यूपी की सीमाएं : एसएसपी
विज्ञापन

साहिबाबाद। यूपी की सील की गई सीमाओं को दिल्ली में शांति होने के बाद ही खोला जाएगा। इसके लिए दिल्ली के पुलिस अधिकारियों से लगातार वार्ता चल रही है। गाजियाबाद में पूरी तरह से शांति है। बार्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। खुफिया विभाग अपना काम कर रहा है। यह कहना है कि एसएसपी कलानिधि नैथानी का।
एसएसपी ने बताया कि बार्डर पर पुलिस बल तैनात है। अराजक तत्वों को बैरिकेडिंग कर रोका गया है कि वह दिल्ली से यहां आ जा न सकें। दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ मिली है। रात में भी सख्ती के साथ ड्यूटी लगाई जा रही है। आरएएफ बार्डर से लगे संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही हैै। मोहल्लेवार पीस कमेटी बनाई गई है। वह सभी लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रही है। खुफिया विभाग पल पल की जानकारी दे रही है। 112 पर जो सूचनाएं आ रही हैं उन पर भी पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। गाजियाबाद का इलाका पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दो दिन से पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है।
विज्ञापन

शहीदनगर, भोपुरा बार्डर का लिया जायजा
डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी डा. मनीष कुमार मिश्र, एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह, सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्र ने शहीदनगर स्थित बार्डर और दिल्ली वजीराबाद रोड पर भोपुरा बार्डर पर बुधवार को पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। एसएचओ साहिबाबाद अनिल शाही, एसएचओ टीला मोड़ रण सिंह, और क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय पांडेय के साथ पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों में मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। जरूरी होने पर ही दिल्ली में जाने की एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं, एसडीएम खालिद अंजुम, एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने पुलिस बल के साथ लोनी के नसबंदी कालोनी, अशोक विहार, प्रेम नगर, मुस्तफाबाद, अल्वी नगर, सादुल्लाबाद व अन्य इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस को निकाला गया
भोपुरा बार्डर को पुलिस ने सील कर दिया है। इसके चलते यहां से केवल पैदल दिल्ली आने जाने वालों को निकाला जा रहा है। इस दौरान बुधवार को एंबुलेंस, निजी वाहनों से जा रहे मरीजों, और एक विदेशी महिला को भी भेजा गया। वहीं दिल्ली आने और जाने वाले लोगों को कुछ दूर तक पैदल सफर करना पड़ा। एसएसपी का कहना है कि आपात सेवा वाले वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई है।
चार किमी के दायरे में बंद रहेंगी शराब की दुकानें
डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि दिल्ली से सटी सीमाओं पर चार किमी के आसपास की शराब की सभी दुकानों को शाम चार बजे से बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों का पालन नहीं करने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर कोई हंगामा न करे, इसलिए शराब की दुकानें बंद रखी गईं। वहीं बार्डर के आसपास की कुछ दुकानें बुधवार को बंद रहीं।

करन गेट चौकी के पास रोके गए वाहन
रोजाना हजारों की संख्या में दिल्ली वजीराबाद रोड से वाहन दिल्ली आते जाते हैं। हिंसा को देखते हुए तुलसी निकेतन बार्डर को सील किया गया है। इस दौरान वाहनों को रोकने के लिए करन गेट पुलिस चौकी के पास यातायात पुलिस को तैनात किया गया है। जो वाहनों को जीटी रोड, यूपी गेट के रास्ते दिल्ली को भेजते रहे। वहीं तुलसी निकेतन पुलिस चौकी तक ऑटो चलने से लोगों को दिक्कत कम हुई। निजी और भारी वाहनों को डायवर्ट कर गंतव्य को निकाला गया। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत बरातियों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed