फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

दिनदहाड़े हथियार के बल पर महिला से नकदी-जेवर लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश 1.5 लाख कैश और गहने लूटे
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के पप्पू कालोनी के गली नंबर एक में सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर दो बदमाशों ने महिला से हथियार के बल पर डेढ़ लाख रुपये, जेवर और मोबाइल लूट लिया। भागते हुए बदमाश महिला को कुर्सी पर बांधकर फरार हो गए। तहरीर मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
पप्पू कालोनी के ए 81 गली नंबर एक में बुदरीस परिवार के साथ रहते हैं। उनका भोपुरा में फर्नीचर का काम है। सोमवार को वह काम पर चले गए। उनकी पत्नी मुन्नी बेगम घर पर अकेली थीं। सुबह करीब पौने बारह बजे दो बदमाशों घर में घुस आए और हथियार के बल पर उनसे आलमारी की चाबी मांगी। इसके बाद आलमारी में रखे डेढ लाख रुपये, आधा किलो चांदी, सात तोला सोना लूट लिया। जाते समय बदमाश महिला को कुर्सी पर बांधकर चले गए। कुछ समय बाद महिला ने खुद को बंधनुक्त किया। इसके बाद घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाले अपने भाई जहीर के घर पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। जहीर ने बुदरीस और पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलने पर शालीमार गार्डन चौकी पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसे थे बदमाश
बुदरीस ने बताया कि बदमाश शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुस आए। बदमाशों ने उनकी पत्नी मुन्नी बेगम से कहा कि वह बदायूं से आए हैं। शादी का कार्ड देना है। इसके बाद एक बदमाश अंदर आया और मुन्नी के चाकू लगाकर आलामरी की चाबी मांगी। वह विरोध करने लगी तो पीछे आए से आए दूसरे बदमाश ने पिस्टल तान दी। बदमाशों ने मुंह ढका हुआ था। इस वजह से उनकी पत्नी चेहरा नहीं देख पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एसएचओ
वारदात की तहरीर मिल गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से व पीड़ित से जानकारी की जा रही है। जल्द रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अनिल कुमार शाही, एसएचओ साहिबाबाद।

एक सप्ताह में तीन लूट खुलासा एक का भी नहीं
सर्दी बढ़ते ही लूट के मामले बढ़ गए हैं। एक सप्ताह के भीतर तीन लूट की बड़ी वारदात हो चुकी हैं। इंदिरापुरम के वसुंधरा में बदमाश मुनीम से 55 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। शनिवार को खोड़ा में दुकानदार से फायरिंग कर 50 हजार रुपये और अंगूठी, चेन लूट ले गए थे। पुलिस बदमाशों का सुराग तक नहीं लगा सकी और सोमवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed