{"_id":"5da4d76d8ebc3e014f25f211","slug":"ghazibad-news-shahibabad-news-gbd186488047","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से ग्रैप होगा लागू, प्रदूषण फैलाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से ग्रैप होगा लागू, प्रदूषण फैलाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए मंगलवार से ग्रेडेड रेस्पॉंस एक्शन प्लान (ग्रेप) प्रभावी हो जाएगा। इस दौरान प्रदूषण फैलाने वालों पर निगरानी के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत जुर्माना लगाने के साथ ही दोषी पाए जाने पर सीलिंग की भी कार्रवाई हो सकती है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि साहिबाबाद क्षेत्र एनसीआर के 19 हॉटस्पाट में से एक है। कुछ वर्षों से सर्दियों में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा। इस वर्ष भी दशहरा के बाद से शहर का प्रदूषण स्तर ढाई गुना से अधिक बना हुआ है। पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं संरक्षण प्राधिकरण (ईपीसीए) चेयरमैन भूरेलाल ने एनसीआर के सर्वाधिक प्रदूषित 19 स्थानों के लिए 15 अक्तूबर से ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू करने का आदेश सभी बोर्ड को दिया है। इसको देखते हुए मंगलवार से ग्रेप लागू किया जा रहा है। ग्रेप लागू होने के बाद खुले में निर्माण सामग्री रखने, निर्माण कार्य करने और कूड़ा निस्तारण को लेकर लगाए गए प्रतिबंध सख्ती से लागू किए जाएंगे। नियमों का पालन ना करने पर एनजीटी कोर्ट के आदेशानुसार जुर्माना वसूला जाएगा। इसकी एक रिपोर्ट बनाकर भी सीपीसीबी में भेजनी है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले पीसीबी ने एनएचएआई पर 90 लाख और दो फैक्ट्रियों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना प्रदूषण फैलाने पर लगाया था।
शहर का एक्यूआई तीन सौ से नीचे घटकर 277 पहुंचा
साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर के प्रदूषण स्तर में सोमवार को रविवार के मुकाबले कमी आई। शहर का एक्यूआई सोमवार को 277 प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया, जो कि मानकों से ढाई गुना अधिक है। प्रदूषण स्तर शनिवार को एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा। जबकि रविवार को प्रदूषण का स्तर तीन गुना अधिक था। शहर का एक्यूआई 320 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
गाजियाबाद में लगातार प्रदूषण बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि सोमवार को प्रदूषण के स्तर में रविवार के मुकाबले कमी आई। रविवार को शहर का एक्यूआई 320 था जो कि सोमवार को 277 दर्ज किया गया। आंकड़े देखे जाएं तो वसुंधरा का एक्यूआई 267 रहा। जिसमें पीएम 2.5 सबसे ज्यादा था। लोनी में भी एक्यूआई 272 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस 260 और पीएम 2.5 का स्तर 272 दर्ज किया गया। जबकि संजय नगर का एक्यूआई चारों जगह में सबसे ज्यादा रहा। यहां पर एक्यूआई 297 दर्ज किया गया। वहीं वसुंधरा का एक्यूआई- 267 मापा गया। आंकड़ों के अनुसार शहर का एक्यूआई ऑरेज जोन में है जो खराब श्रेणी का माना जाता है।
सुबह के समय चार सौ से ऊपर जा रहा पीएम दस और पीएम 2.5
पीएम दस और पीएम 2.5 के हर घंटे के आंकड़े देखे जाए तो पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर सुबह के समय चार गुना अधिक दर्ज किया जा रहा है। संजय नगर में पीएम 2.5 सुबह आठ से नौ बजे के बीच 441 तक जा पहुंचा था। जबकि पीएम दस का स्तर सुबह नौ बजे से दस बजे के बीच सर्वाधिक 144 दर्ज हुआ। वहीं वसुंधरा में भी पीएम दस का स्तर सुबह नौ से दस बजे के बीच सर्वाधिक 356 और पीएम 2.5 349 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम में सुबह के समय पीएम 2.5 360 और पीएम दस 302 मापा गया। वहीं लोनी में भी पीएम दस और पीएम 2.5 सुबह के समय साढ़े तीन गुना से अधिक रहे। यहां पर सुबह पीएम 2.5 का स्तर 368 और पीएम दस 396 दर्ज किया गया।