{"_id":"5da0de028ebc3e013d65304c","slug":"ghazibad-news-shahibabad-news-gbd18628083","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार रुपये प्रति किलोमीटर से भी कम उड़ान का किराया : त्रिवेंद्र रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार रुपये प्रति किलोमीटर से भी कम उड़ान का किराया : त्रिवेंद्र रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार रुपये प्रति किमी से भी कम उड़ान का किराया : त्रिवेंद्र रावत
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट में शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप जलाकर उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उड़ान की सौगात दी। उन्होंने एयरपोर्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया। कहा कि अब चार रुपये प्रति किमी की दर से लोग पिथौरागढ़ से दिल्ली तक का सफर तय कर पाएंगे। इमरजेंसी में भी लोगों को एक घंटे का सफर कर दिल्ली में इलाज कराना आसान हो जाएगा।
पिथौरागढ़ से आने वाले यात्रियों का स्वागत फूलों की माला, गिफ्ट, गुलाब और चॉकलेट से किया गया। सुबह 12 बजे उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। इससे पहले उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल के सांसद अजय भट्ट और पिथौरागढ़ के सांसद अजय टम्टा उनके स्वागत के लिए पहुंच चुके थे। सीएम, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री और सांसद वीके सिंह, प्रदेश में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग और मेयर आशा शर्मा ने दीप जलाकर हिंडन एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। डीएम अजय शंकर पांडेय, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस बीच सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हिंडन एयरपोर्ट से उत्तराखंड का पिथौरागढ़ क्षेत्र सीधे जुड़ गया है। न केवल पिथौरागढ़ बल्कि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत अब दिल्ली से महज एक घंटे की दूरी पर आ गए हैं। जहां अभी तक 16 से 20 घंटे का सफर तय करना पड़ता था। यह यात्रियों के लिए समय के साथ साथ आर्थिक बोझ भी था। लेकिन आज लोग चार रुपये किमी में हिंडन से पिथौरागढ़ पहुंच जाएंगे। जो टैक्सी से भी सस्ता किराया है। इससे उत्तराखंड में पर्यटक भी बढ़ेगा। यह उड़ान सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण उड़ान होगी। उन्होंने कहा कि कई बार सीमांत क्षेत्रों में आपदाएं आ जाती हैं, ऐसे में वहां के लोगों को अब दिल्ली आने के लिए ज्यादा समय नहीं लगेगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा और अन्य जगहों पर जाने वाले यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा। पिथौरागढ़ में एक ट्यूलिप गार्डन भी डेवलप किया जा रहा है।
उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा अब यहां के लोग तिब्बत और चीन की सीमा से भी जुड़ गए हैं। पर्यटन की दृष्टि से काम हो रहा है। सांसद वीके सिंह ने पीएम का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के लोगों को बीती आठ मार्च को ही सौगात मिल गई थी। पहली फ्लाइट उड़ाने का बहुत दिनों से इंतजार था। अब उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को काफी बड़ा फायदा मिलेगा। इस दौरान मेयर आशा शर्मा, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा, अजीतपाल त्यागी, नंद किशोर गुर्जर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।