{"_id":"60f4820f8ebc3e79c3711f12","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-news-gbd2225096151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज देखने को तैयार नहीं नौ डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज देखने को तैयार नहीं नौ डॉक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज देखने को तैयार नहीं नौ डॉक्टर
गाजियाबाद। सीएमओ कार्यालय में तैनात नौ डॉक्टर अधिकारी मरीज नहीं देख रहे हैं। मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद विशेषज्ञ डॉक्टर ओपीडी में नहीं बैठ रहे। यह हाल तो तब है जब विभाग के पास विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। चिकित्साधिकारियों का तर्क होता है वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में लगे हैं, इसलिए उन्हें मरीज देखने की फुर्सत नहीं मिलती।
सीएमओ कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के 17 पद स्वीकृत हैं। इन पदों के सापेक्ष सीएमओ सहित नौ चिकित्साधिकारी काम कर रहे हैं। शासन ने हाल में सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुंशीलाल का सहारनपुर तबादला कर दिया है। सीएमओ कार्यालय में कार्यरत कई चिकित्साधिकारी विशेषज्ञ हैं, उनसे इलाज कराने के बजाए कार्यालय में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। एक साल पहले शासनादेश आया था कि जो डॉक्टर विशेषज्ञ हैं, उन्हें अस्पताल में भेजकर मरीजों के इलाज में लगाया जाए। इसके अलावा यह भी निर्देश थे कि जो सीएमओ कार्यालय में तैनात हैं, वे मरीजों का इलाज करेंगे। इसके बावजूद आज तक न तो किसी डॉक्टर को अस्पताल भेजा गया और न ही कोई विशेषज्ञ मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में एक कमरा तैयार कराया गया है। सप्ताह में दो दिन वहां पर मरीजों को देखा जाएगा। डॉक्टरों का अलग-अलग दिन तय किया जा रहा है।
डॉक्टर पद विशेषज्ञ वर्तमान जिम्मेदारी मरीज नहीं देखे
डॉ. एनके गुप्ता सीएमओ कार्डियोलॉजिस्ट चार साल
डॉ. सुनील त्यागी एडिशनल सीएमओ प्रशासन एमबीबीएस वाहन प्रभार, पीसीपीएनडीटी, प्राइवेट अस्पतालों का पंजीकरण - छह महीने
डॉ. विश्राम सिंह एडिशनल सीएमओ एमबीबीएस एनआरएचएम व झोलाछाप - पांच साल
डॉ. आरके यादव - जिला क्षय रोग अधिकारी - हड्डी रोग विशेषज्ञ - सात साल
डॉ. मुंशीलाल - एसीएमओ - एनेस्थेटिस्ट - जिला कुष्ठ अधिकारी व आरटीआई - पांच साल से
डॉ. डीएम सक्सेना - एडिशनल सीएमओ - हड्डी रोग विशेषज्ञ - प्रभारी दिव्यांग बोर्ड, आयु प्रमाण पत्र व स्टोर - पांच साल
डॉ. नीरज अग्रवाल - डिप्टी सीएमओ - एमबीबीएस टीकाकरण व प्रतिरक्षण अधिकारी - तीन साल
डॉ. जीपी मथूरिया -डिप्टी सीएमओ - बाल रोग विशेषज्ञ - नसबंदी, कोविड वैक्सीनेशन में सहयोग - मुरादनगर में ऑपरेशन करते हैं
डॉ. आरके गुप्ता -डिप्टी सीएमओ एमबीबीएस जिला सर्विलांस अधिकारी, प्रभारी जलजनित बीमारी, नगरीय स्वास्थ्य मिशन - चार महीने
डॉ. मिथलेश कुमार सिंह - एमबीबीएस नगर स्वास्थ्य अधिकारी - डेढ़ साल