{"_id":"6058f2168ebc3e59176b7e15","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-news-gbd2159028196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एओए के पूर्व अध्यक्ष पर चलाई गोली, कार में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एओए के पूर्व अध्यक्ष पर चलाई गोली, कार में लगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महागुनपुरम सोसायटी के कोषाध्यक्ष पर चलाई गोली
गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित महागुनपुरम सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। हालांकि, गोली कार में लगने से वह बाल-बाल बच गए। घटना गत 16 मार्च को मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में हरसांव रोड पर सदरपुर गांव से पहले हुई। योगेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महागुनपुरम सोसायटी निवासी योगेंद्र सिंह सोसायटी की अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान कोषाध्यक्ष हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करने वाले योगेंद्र सिंह मोदीनगर के गांव काजमपुर के रहने वाले हैं। जहां से वह क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक गत 16 मार्च को वह अपने गांव से कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हरसांव रोड पर सदरपुर गांव से पहले पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें आवाज देकर पुकारा। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट लगाया हुआ था। योगेंद्र सिंह का कहना है कि सुनसान इलाका होने के कारण उन्होंने कार नहीं रोकी, जिसके चलते बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। हालांकि, गोली कार में लगने से वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।