{"_id":"5da0e0bc8ebc3e93d0285dba","slug":"ghazibad-news-ghaziabad-news-gbd186281366","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में रखा नोटों से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में रखा नोटों से भरा बैग चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में रखा नोटों से भरा बैग चोरी
गाजियाबाद। आरडीसी में खड़ी कार में रखा नोटों से भरा बैग संदिग्ध हालात में गायब हो गदया। कार मालिक ने अपने दोनों चालकों पर शक जाहिर कर थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एसएचओ कविनगर अनिल कुमार शाही ने बताया कि सतीश अग्रवाल का सी-101, आरडीसी में ऑफिस है। उनका कहना है कि शुक्रवार सुबह वह ऑफिस गए थे। वहां से उन्हें कहीं जाना था। उन्होंने नोटों से भरा बैग चालक को देकर गाड़ी तैयार रखने को कहा। पीड़ित का कहना है कि जब वह गाड़ी के पास पहुंचे तो बैग गाड़ी से गायब हो चुका था। वहीं, चालक राजीव ने पुलिस को बताया कि वह बैग को गाड़ी में रखकर पास में खड़े एक व्यक्ति से बात करने लगा था। इसी बीच किसी ने बैग चोरी कर लिया। एसएचओ का कहना है कि पीड़ित सतीश अग्रवाल ने अपने चालक राजीव व दूसरे चालक नवीन पर शक जाहिर करते हुए तहरीर दी है। बैग में कितना कैश है, अभी यह नहीं बताया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।