फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

तीन महिलाओं से दिनदहाड़े लूटपाट, युवक से कैश छीना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
तीन महिलाओं से दिनदहाड़े लूटपाट, अकाउंटेंट से कैश छीना
विज्ञापन

गाजियाबाद। लूट-स्नेचिंग की ताबड़तोड़ वारदातों से शहर थर्रा उठा। एक ही दिन में तीन महिलाओं से लूटपाट की गई तो वहीं, सुरक्षा के बीच बैंक के बाहर दो बदमाश एक कंपनी के अकाउंटेंट से कैश लूटकर फरार हो गए। दो घटनाओं में लोगों ने लुटेरों को दबोच लिया। जिनमें से एक बदमाश पिटाई से बचने को एसएसपी कार्यालय के पासे नाले में कूद गया। सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरडीसी में चेन लूटी, एसएसपी ऑफिस के पास नाले में कूदा
शुक्रवार को एक महिला आरडीसी स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने से जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उससे सोने की चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। करीब 100 मीटर दूर चलने पर आरडीसी गेट पर सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सड़क पर गिरते ही दोनों बदमाश अलग-अलग दिशा में भाग निकले। एक बदमाश को भीड़ ने दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। वह छूटकर एसएसपी कार्यालय की तरफ भाग निकला। भीड़ को पीछा करते देख बदमाश एसएसपी कार्यालय के पास नाले में कूद गया। भीड़ ने चारों तरफ से उस घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को नाले से निकालकर संजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ कविनगर अनिल कुमार शाही ने बताया कि पीड़ित महिला ने तहरीर देने नहीं आई। वहीं, आरोपी का पुलिस निगरानी में इलाज चल रहा है। ठीक होने पर उससे पूछताछ कर उसे व उसके साथी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, थाना मोदीनगर के गांव सीकरी निवासी अनंत शर्मा नवयुग मार्केट स्थित नवनीत एंटरप्राइजेज कंपनी में अकाउंट्स विभाग में नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह कंपनी के 8 हजार रुपये जमा करने लोहिया नगर स्थित ओबीसी बैंक में गया था। वह लाइन में लगा था, इसी दौरान एक युवक आया और स्लिप गलत भरी होने की बात कहकर उसे ठीक करने के लिए साथ ले गया। अनंत का आरोप है कि उक्त युवक उसे बैंक केबाहर ले गया, जहां उसका एक साथी पहले से खड़ा था। आरोप है कि जांच के बहाने दोनों युवकों ने उससे 8 हजार रुपये लूट लिए और उसकी जेब में रखे दो हजार रुपये भी छीन लिए और फरार हो गए। उसने बैंग के गार्ड को बताया, लेकिन तब तक दोनों बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। एसएचओ सिहानी गेट उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
घटना तीन : बाइक सवार बदमाशों ने महिला से दिनदहाड़े चेन लूटी
विजयनगर थाना क्षेत्र के राहुल विहार सेक्टर-2 निवासी रूबी ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी विजयनगर सेक्टर-9 स्थित चिल्ड्रेन्स एकेडमी में पढ़ती है। रोजाना उनके पति बेटी के स्कूल से लेने जाते हैं, लेकिन वह फिलहाल वैष्णो देवी की यात्रा पर गए हुए हैं। लिहाजा शुक्रवार को वह बेटी को लेने गई थीं। दोपहर करीब सवा 2 बजे बेटी को स्कूल से लाते वक्त सेक्टर-9 शिव मंदिर के पास पहुंचीं तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन व लॉकेट लूट लिया और फरार हो गए। बदमाशों ने हेलमेट लगाया हुआ था। दिनदहाड़े लूट करने वाले बदमाश फुटेज में कैद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।

---------
घटना चार : महिला से मोबाइल लूटा, भीड़ ने दबोचकर बदमाश को धुना
आरडीजी की एक लॉजिस्टिक कंपनी में जॉब करने वाली बबीता बृहस्पतिवार शाम ड्यूटी के बाद घर लौट रही थीं। सिहानी गेट रेलवे क्रांसिंग पार करते वक्त एक युवक ने उनका मोबाइल लूट लिया। वह रेलवे ट्रैक पर भाग निकला, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। एसएचओ सिहानी गेट उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान आरडीसी झुग्गी निवासी संजू के रूप में हुई है। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed